नकली फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड की अधिकता ने जिम ट्रेनर संजीव धामा की जिंदगी छीन ली। धामा के हंसते-खेलते परिवार की खुशियां भी मातम में बदल गईं। संजीव धामा 27 दिन तक जिंदगी के लिए जूझते रहे। एम्स दिल्ली में उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। इसके बाद पत्नी, दो बेटियों और बुजुर्ग माता-पिता का रोकर बुरा हाल है।
इलाज में शामिल रहे चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि नकली फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड की मात्रा अधिक लेने से ही संजीव की मौत हुई है। बता दें कि मेरठ में अब लगातार नकली फूड सप्लीमेंट्स पकड़े जाने की खबरें अमर उजाला ने प्रकाशित की हैं। पुलिस द्वारा कई बार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है लेकिन नकली फूड सप्लीमेंट्स और स्टेरॉयड का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे ही नकली सप्लीमेंट ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़कर रख दिया। आगे पढ़ें कैसे स्टेरॉयड की अधिकता ने छीन ली संजीव की जिंदगी।
विज्ञापन
2 of 7
पत्नी के साथ संजीव
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल थाना क्षेत्र के राजनगर कॉलोनी निवासी संजीव धामा पुत्र भोपाल सिंह सेंट्रल मार्केट स्थित जिम में ट्रेनर थे। उनकी पत्नी आराधना के मुताबिक 13 अगस्त को उनके पति के पेट में अचानक दर्द हुआ। वह उन्हें संतोष हॉस्पिटल ले गए। चिकित्सक ने उनके पेट में पैंक्रियाज में दिक्क्त बताई। इसके बाद न्यूटिमा अस्पताल में इलाज शुरू कराया। यहां उनके पेट में संक्रमण बढ़ता गया। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली तो एम्स दिल्ली भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई। आराधना के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
संजीव स्वस्थ रहने के लिए फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड का इस्तेमाल करते थे। उन्हें क्या पता था कि यह सप्लीमेंट उनके शरीर को खोखला बना रहा है। वह रोते हुए कभी बेटियों की ओर देखतीं तो कभी अपने बूढे़ सास-ससुर की ओर। संजीव के पिता भोपाल सिंह और मां रीना भी पुत्रवधू और पोतियों को देखकर बिलखने लगते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
पत्नी और बच्चों के साथ संजीव
- फोटो : अमर उजाला
देखे थे बड़े सपने
संजीव बड़ा जिम ट्रेनर बनने के साथ आलीशान घर बनाने और बेटियों को कामयाब करने की बात करते रहते थे। बेटियों की जिम्मेदारी अब बूढ़े सास-ससुर पर आ गई है। आराधना का कहना है कि वह एक घरेलू महिला हैं। पति के साथ उनका सपने भी चले गए हैं।
खैरनगर से लाते थे फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड
संजीव खैरनगर से फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड लाते थे। यहां सर्विलांस और एसओजी की टीम ने कई बार नकली उत्पाद बरामद किए हैं। इसके बावजूद यह अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ।
4 of 7
संजीव
- फोटो : अमर उजाला
पिता को याद कर बिलखती रहीं बेटियां
संजीव की मौत के बाद उनकी तीन साल की बेटी नीति और सात साल की विधि बार-बार बिलखतीं रही। नीति कहती-पापा कहां गए...उन्हें बुला दो ना। दोनों बेटियां पापा की फोटो लेकर उनके पास जाने की जिद करने लगतीं। उन्हें ऐसा करते देख हर किसी की आंख नम होती रहीं।
पत्नी ने फेसबुक पर मांगी मदद
परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। आराधना ने फेसबुक के माध्यम से मदद मांगी है। संजीव धामा के परिवार के मदद के लिए कुछ लोग आगे भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
नकली फूड सप्लीमेंट
- फोटो : अमर उजाला
मौत बांटने वालों को मिले कड़ी सजा
सोशल मीडिया के माध्यम से आराधना ने सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि जो लोग नकली फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड का अवैध कारोबार कर मौत बांट रहे हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आज उनका परिवार उजड़ा है, अब आगे किसी ओर का परिवार ना उजड़े।
विज्ञापन
6 of 7
डॉ. तनुराज सिरोही, वरिष्ठ फिजिशियन
- फोटो : अमर उजाला
शरीर के लिए जहर है स्टेरॉयड का ज्यादा इस्तेमाल
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही कहते हैं कि स्टेरॉयड का ज्यादा इस्तेमाल शरीर के लिए जहर से कम नहीं है। स्टेरॉयड से बनाई बॉडी सिर्फ बाहर से देखने में सुदृढ़ लगती है, अंदर से खोखली हो जाती है। हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। शुगर होने का खतरा रहता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। एक्सरसाइज करना अच्छा है। अच्छा खानपान रखें और स्वस्थ रहें। ध्यान रखें, स्टेरॉयड के अधिक इस्तेमाल कर शरीर सेहतमंद नहीं होता है।
मेरठ से पकड़े गए नकली फूड सप्लीमेंट व स्टेराॅयड
- फोटो : अमर उजाला
स्टेरॉयड की अधिकता से किडनी- पैक्रियाज खराब होने का अंदेशा
संजीव का इलाज करने वाले न्यूटिमा अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि उन्होंने नौ दिन तक संजीव का इलाज किया। उनकी दोनों किडनी और पैंक्रियाज काम नहीं कर रहे थे। उन्हें अंदेशा है कि ऐसा स्टेरॉयड की अधिकता के कारण हो सकता है। वह जिम करते थे। उनके मसल्स तो थे, मगर शरीर खोखला था। हालांकि पोस्टमार्टम या अन्य जांच के सही बात सामने आ सकती है।