फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में 200 करोड़ का जश्न मनाकर सहारनपुर पहुंचे गुप्ता बंधु, शादी के खर्च व कचरे को लेकर कही ये बात

Tue, 25 Jun 2019 01:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
gupta brothers - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के औली में बेटे की शादी समारोह के सम्पन्न होने के बाद मंगलवार को गुप्ता बंधु सहारनपुर पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस शादी से जुड़ी कई बात बताईं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शाही शादी के बाद शुरू हुआ कूड़ा एकत्रित करने का काम - फोटो : अमर उजाला
अजय गुप्ता ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। खास तौर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वहां के प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि कोर्ट का भी धन्यवाद जिन्होंने हमें एक गाइडलाइन दी,  जिसकी वजह से ये शादी कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुई। 
 
विज्ञापन

3 of 7
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
औली में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ इसके बारे में उन्होंने कहा कि औली को लोगों में बहुत प्रसन्नता थी। मैं खुद वहां के लोकल लोगों से मिला। वे बहुत प्रसन्न हैं। हमें भी बहुत प्रसन्नता है। 

 

4 of 7
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
अजय गुप्ता ने कहा शादी समारोह कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक कराया, वहां पर गंदगी या किसी तरह का कचरा नहीं रहने दिया जाएगा, उसके लिए पांच दिन तक टीम रहेगी और सफाई कराएगी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
शादी में 200 करोड़ रुपया खर्च हुआ, इस पर अजय गुप्ता ने कहा कि जितनी चर्चा की जा रही है उससे कम खर्च हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आध्यात्मिक जगह है इसलिए हमने प्रकृति को देखते हुए सभी आयोजन किए।
विज्ञापन

6 of 7
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
साउथ अफ्रीका में स्टेट कैप्चर के मामले पर गुप्ता बंधुओं ने कहा कि कई लोगों के खिलाफ यह जांच चल रही है, हमने कुछ गलत नहीं किया है, हमारी लीगल टीम उसका जवाब दाखिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रही कि आयोजन में कोर्ट के आदेशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए लेकिन यदि कहीं कोई कमी रह गई हैं तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण का खयाल रखें। कचरा प्रबंधन के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें