मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
विधायक संगीत सोम के आवास पर बुधवार की रात हुए हमले के मामले की जांच में सीआरपीएफ, आईबी, एटीएस, एसटीएफ व क्राइम ब्रांच समेत कई अधिकारी लगे है। लखनऊ और गाजियाबाद से फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाए गए, ताकि कोई सुबूत हाथ लगे। तीन दिन से पुलिस और अन्य विभागों की टीम हवा में तीर चला रहे है। विधायक के आवास पर हमला सरकारी सुरक्षा के बीच हुआ है। जिसको लेकर अधिकारी खामोश हैं। सीआरपीएफ कमांडेंट, आईबी, एटीएस, एसटीएफ हमले के बाद से जांच करने में जुटी है। शुक्रवार को आईजी मेरठ रेंज रामकुमार वर्मा विधायक के आवास पर जांच करने पहुंचे। आईजी ने बताया जांच में स्पष्ट होगा कि आखिर हमले के पीछे क्या मकसद है। अभी कुछ बोलना जल्दबाजी होगा। फोरेंसिक टीम से भी आईजी ने जानकारी ली।