फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को पहली बार मिला यह सुनहरा मौका, नौकरी के लिए आवेदन हुए शुरू

Fri, 26 Apr 2019 08:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
अब बेटियों का सेना पुलिस में जाने का सपना भी साकार होने जा रहा है। सरकार की तरफ से किए गए वादे के अनुसार नॉटिफिकेशन जारी कर दिया गया। रक्षामंत्री के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर नॉटिफिकेशन की जानकारी दी गई। अभी तक सेना में ऑफिसर रैंक में लड़कियों की भागीदारी रहती थी, लेकिन अब सेना पुलिस में भी लड़कियां अपनी सेवा दे सकेंगी। इसके लिए सेना की वेबसाइट पर 25 अप्रैल से आठ जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्र्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद एनसीसी कैडेट्स ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि अब हम भी महिला सेना पुलिस के लिए आवेदन कर सेना में अपना योगदान दे सकेंगे। आवेदन की सूचना मिलने के बाद अमर उजाला ने एनसीसी कैडेट्स से बातचीत की।
विज्ञापन

2 of 8
सिमरन कर्दम, एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
यह मौका नहीं जाने देंगे
इससे हम लोगों को मौका मिलेगा। पहले ऑफिसर रैंक में ही बेटियों के लिए मौका था। हम अब यह मौका जाने नहीं देंगे। देश सेवा के लिए जाएंगे। - सिमरन कर्दम, एनसीसी कैडेट्स
 
विज्ञापन

3 of 8
अनुभा यादव - फोटो : अमर उजाला
हमारे लिए आया अवसर
हमारे लिए मौका आया है। महिला सेना पुलिस में काम करना गौरवपूर्ण रहेगा। इसे हम पाकर ही रहेंगे। आवेदन कर देश के लिए सेना में शामिल होंगे और तन-मन से देश सेवा करेंगे। - अनुभा यादव

4 of 8
मनीषा - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से था इंतजार
इसका इंतजार हमें लंबे समय से था। अब घोषणा हो चुकी है। अब हम आवेदन के लिए तैयार हैं। सेना में जाकर जी-जान से देश सेवा करेंगे। - मनीषा
विज्ञापन

5 of 8
डोली साहू - फोटो : अमर उजाला
देश सेवा करनी है
हम सब तैयार है सेना में जाकर देश सेवा के लिए। हमें इंतजार है परीक्षा का और इसके बाद हम इसे पूरा कर लेंगे। अब सरकार ने हमें देश सेवा के लिए उपयुक्त माना है। - डोली साहू
विज्ञापन

6 of 8
जोया गिलानी - फोटो : अमर उजाला
इससे अच्छा मौका नहीं
देश की सेवा करने के लिए सेना से अच्छा कोई विकल्प नहीं। इससे अच्छा मौका मिल नहीं सकता। हम अपने साथ-साथ इसके बारे में अन्य साथी को भी बताएंगे। - जोया गिलानी
 
विज्ञापन

7 of 8
आकांक्षा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
हम तैयार हैं
हम तैयार है इस परीक्षा को पास करने के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ देश की सेवा करेंगे। लड़कियां भी देश सेवा का जज्बा रखती है यह दिखा देंगे। - आकांक्षा शर्मा
विज्ञापन

8 of 8
शीबा सैफी - फोटो : अमर उजाला
सपने को पूरा करेंगे
महिला सेना में जाने का मौका मिल रहा है। इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर तैयारी करेंगे।  सेना में जाकर देश सेवा करेंगे और अपने सपनों को पूरा करेंगे। - शीबा सैफी

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें