फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर के गानों पर जमकर थिरके डॉक्टर, देखें गोल्डन जुबली समारोह की 9 तस्वीरें

Tue, 25 Dec 2018 09:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
गोल्डन जुबली समारोह - फोटो : अमर उजाला
सालों बाद मेरठ मेडिकल के पुराने स्टूडेंट्स मंगलवार को मिले तो फिर से कॉलेज की यादें ताजा हो गईं। ऐसा लगा मानो फिर से कॉलेज जा रहे हों। उन्होंने छात्रावास और क्लास रूम की पुरानी बातें याद कर खूब ठहाके लगाए। कई तो एक-दूसरे को पहली नजर में पहचान भी नहीं पाए, जब पहचाना तो आंखें भी भर आईं। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में खूब धमाल हुआ। बॉलीवुड सिंगर खुशबू ग्रेवाल ने फिल्मी गाने गाए, जिन पर डॉक्टर घंटों तक झूमते रहे।
विज्ञापन

2 of 9
गोल्डन जुबली समारोह - फोटो : अमर उजाला
मौका था एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के 1993 बैच की सिल्वर जुबली और 1968 बैच की गोल्डन जुबली समारोह का। इसमें देश विदेश से चिकित्सक शामिल हुए। मेडिकल कॉलेज की ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) की तरफ से मेडिकल कॉलेज कैंपस में आयोजित कार्यक्रम सुबह करीब साढ़े 11 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चला। इसमें अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और आस्ट्रेलिया से भी 1993 बैच के चिकित्सक और उनके परिवार के सदस्यों समेत करीब तीन हजार लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 9
गोल्डन जुबली समारोह - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत में मेडिकल कॉलेज के 1968 और 1993 बैच के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साथ ही 1993 बैच की पत्रिका का विमोचन किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के लकी ड्रॉ निकालकर ओएसए की तरफ से गिफ्ट भी दिए गए। कार्यक्रम के अंत में 1994 बैच के छात्रों को अगले साल के ओएसए की जिम्मेदारी के लिए मशाल दी गई। मंच संचालन मिस फेमिना सोनम नेगी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विश्वजीत बैंबी ने की और इसके मीडिया प्रभारी अमित शर्मा रहे।

4 of 9
गोल्डन जुबली समारोह - फोटो : अमर उजाला
माय नेम इज लखन पर लगाए ठुमके
सिंगर खुशबू ग्रेवाल ने अनारकली डिस्को चली, लंदन ठुमकदा, दिल में बजी घंटी यार टन-टन, ओ बेबी डॉल, माय नेम इज लखन और अनारकली डिस्को चली आदि गाने गाए। इस गानों पर चिकित्सकों ने अपने अपने अंदाज में डांस किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला चिकित्सक और उनके परिवार के सदस्य थे। चिकित्सकों ने कहा कि यह आयोजन एक मंच पर लाने का मौका देता है, जिससे सभी का जुड़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन

5 of 9
गोल्डन जुबली समारोह - फोटो : अमर उजाला
टॉपर्स को किया सम्मानित 
कार्यक्रम में टॉपर्स मेडिकल छात्रों में फाइनल प्रोफेशनल 2013 के डॉ. आकाश गोयल और सेकेंड प्रोफेशनल 2015 की डॉ. मेघा गोयल, 2014 थर्ड प्रोफेशनल की वैशाली आनंद और 2017 प्रोफेशनल की विदुषी अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

6 of 9
गोल्डन जुबली समारोह - फोटो : अमर उजाला
यह चिकित्सक रहे मौजूद
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ डॉ. राजकुमार, एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. वीरोत्तम तोमर, डॉ. परवेज अहमद, डॉ. अजीत चौधरी, डॉ. प्रशांत बेंद्रे, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. विशाल सक्सेना, डॉ. वीके बिंद्रा, डॉ. भूपेंद्र चौधरी, डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. अमित भटनागर, डॉ. रवि राणा, डॉ. प्रशांत सोलंकी, डॉ. रवि चौहान, डॉ. रोहित कांबोज, डॉ. मीना बेबी, डॉ. संदीप मित्तल, डॉ. अमित जैन, डॉ. पुनीत भटनागर, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. टीवीएस आर्य, डॉ. मेधावी तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

7 of 9
गोल्डन जुबली समारोह - फोटो : अमर उजाला
ड्रेस कोड में थे चिकित्सक 
चिकित्सकों और उनके परिवारवालों में सेल्फी का क्रेज रहा। सेल्फी और फोटोग्राफी के लिए प्वाइंट भी बनाए हुए थे। ड्रोन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी हो रही थी। इस बार कॉकटेल नहीं थी, पिछली बार कॉकटेल को लेकर विवाद हो गया था। 1993 बैच के सभी चिकित्सक ड्रेस कोड में थे।

8 of 9
गोल्डन जुबली समारोह - फोटो : अमर उजाला
विदेश में इतना प्यार नहीं मिलता
अमेरिका के कई शहरों से आए चिकित्सकों डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, डॉ. सोनिया और डॉ. श्वेता का कहना था कि विदेश में इतना प्यार नहीं मिलता, जितना इंडिया में मिलता है। विदेश में रहकर भी यहां की याद सताती रहती है। मेडिकल में सत्र 1981 से प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में रजत जयंती मनाने वाला बैच सभी पुराने छात्रों और शिक्षकों के लिए कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इसी प्रथा को कायम रखते हुए इस बार वर्ष 1993 बैच की ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

9 of 9
गोल्डन जुबली समारोह - फोटो : अमर उजाला
फोटो

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें