मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर मयूर विहार निवासी उषा शर्मा व स्वर्गीय शिवकुमार शर्मा की बेटी कमांडर मोनिका शर्मा नेवल एनसीसी यूनिट को कमांड कर रही हैं। आरजी पीजी क ॉलेज से पढ़ाई करने वाली मोनिका कहती हैं बचपन से ही सेना में जाने का मन था। पिता एयरफोर्स में थे और हमारे पड़ोसी अंकल की एक बेटी भी सेना में जा चुकी थीं। इनको देखकर मुझे प्रेरणा मिलती कि मैं भी देशसेवा के लिए सेना में जाऊं। मेरठ कॉलेज से स्नातक में प्रवेश लिया, लेकिन वहां लड़कियों की एनसीसी नहीं थी इसलिए कॉलेज छोड़ दिया। केवल एनसीसी लेने के लिए आरजी कॉलेज में आ गई। 2005 में चयन हुआ। ट्रेनिंग केरला एडीमलाह आइएनएस व मुंबई आईएनएस में हुई। पहली पोस्टिंग ओडिसा में मिली। तीनों विंग का पेपर दिया, लेकिन चयन नेवी में यहां। नेवी की एनसीसी यूनिट में 1200 कैडेट्स को सेना के लिए तैयार करती हूं।