बिजनौर में शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। खुद को चाकू मारा है। दोनों के बीच तीन-चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले आरोपी कशिश को हरिद्वार ले गया था। वह कशिश को अपने साथ रखना चाहता था।
बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार शाम पांच बजे कशिश (18) की प्रेमी राहुल ने गर्दन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। कशिश ने शादी करने से इन्कार कर दिया था इसी वजह से राहुल ने ये वारदात की। राहुल ने खुद को भी चाकू कर लिया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दोनों के बीच तीन-चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले जाकिर बस चलाते हैं।
मंगलवार को बस लेकर दिल्ली गए जबकि उनकी पत्नी शाहीन रिश्तेदारी में अंबाला गई थीं। घर पर जाकिर की बेटी कशिश ही थी। ऐसे में राहुल वहां पहुंच गया। इस बीच लोगों ने कशिश के घर से चीख सुनी।
पड़ोसी अरमान ने बताया कि दोनों कमरे में बंद थे। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो राहुल ने कशिश की गर्दन दबा रखी थी। कशिश के गले से खून बहता मिला। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल हालत में कशिश और राहुल को अस्पताल लाया गया, जहां कशिश को मृत घोषित कर दिया।
हत्यारोपी राहुल ने बताया कि वह चार साल से अपने घर नहीं गया है। कशिश उसके साथ शादी की बात करती थी, अब इन्कार कर रही थी। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि किसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने प्रेमिका की हत्या की है। खुद भी घायल मिला है।
विज्ञापन
3 of 6
आरोपी ने खुद को भी चाकू मारा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साल पहले कशिश को हरिद्वार ले गया था राहुल
बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी में कशिश की हत्या का आरोपी राहुल 11 अक्तूबर 2025 को अपने संग कशिश को हरिद्वार ले गया था। कशिश के घर से जाने के बाद उसकी मां ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कशिश को बरामद कर लिया था और 19 अक्तूबर को आरोपी को पॉक्सो एक्ट में जेल भेज दिया गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जेल में भी कशिश उससे मुलाकात करने जाती थी और उसके पक्ष में ही बयान देने की बात कही थी।
4 of 6
घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि उस वक्त कशिश की उम्र 18 साल से कम थी। 21 दिसंबर 2025 को राहुल जमानत पर छूटने के बाद जेल से बाहर आ गया था। इसके बाद भी दोनों के बीच मेलजोल जारी रहा। आरोपी ने खुद कबूला किया कि वह एक साल से अपने घर भी नहीं गया है।
उधर, पड़ोसियों ने बताया कि कशिश की कहीं और शादी तय हो चुकी थी, दो महीने बाद ही उसकी शादी होनी थी, जिसे लेकर आरोपी राहुल उस पर शादी के लिए दबाव भी बना रहा था। वहीं, मेडिकल अस्पताल में कशिश के रिश्तदारों ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार धमकी दे चुका था।
विज्ञापन
5 of 6
घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी राहुल ने बताया कि बड़े भाई की मौत के बाद भाभी उसके साथ रहने लगी थी। उसके दो बच्चे भी हैं। मगर अब वह अपने घर नहीं जाता था। वह कशिश को अपने साथ रखना चाहता था। इन्कार पर उसने कशिश की चाकू मारकर हत्या कर दी।
हत्याकांड पर जानकारी देते अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्याज पर पैसा भी देता है आरोपी
कशिश की एक रिश्तेदार ने बताया कि आरोपी राहुल ब्याज पर पैसा देने काम करता है। कशिश के परिवार ने भी राहुल से ब्याज पर पैसा ले रखे थे। इनके अलावा कांशीराम कॉलोनी में तमाम परिवार राहुल के कर्ज में दबे हुए थे। आरोपी राहुल आए दिन कर्ज की अदायगी के लिए भी कॉलोनी में लोगों पर दबाव बनाता और वसूली के लिए धमकी देता था।