नितिन तिवारी - एसएसपी मेरठ
किशोरी की मां ने भी दी तहरीर
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि किशोरी ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं किशोरी की मां ने भी एक तहरीर गंगानगर थाने में दी है। मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी अभय नाम के युवक के साथ जाना चाहती है। पुलिस ने आरोपी अभय के खिलाफ भी केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में सख्त कार्रवाई हो
किशोरी को लेकर आने वाले अधिवक्ता का कहना था कि जिस तरह की बात किशोरी बता रही है, अगर वह सच है तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। ऐसे लोग सामाजिक रिश्ते को कलंकित कर रहे हैं।
वर्जन-
कुछ लोग एक किशोरी को लेकर आये थे। किशोरी ने अपने परिवार से जुड़ी कुछ आपत्तिजनक बातें बताई हैं। महिला पुलिस की सुपुर्दगी में किशोरी को सौंपकर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- नितिन तिवारी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/