24 मई 2017 को मेरठ के शास्त्रीनगर में एक वीभत्स हादसा हुआ था। इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था वहीं इस दिल दहला देने वाले दृश्य को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। सड़क हादसे के दौरान छात्रा शरीर दो हिस्सों में कट गया था लेकिन फिर भी वह मां से बात करती रही और चंद मिनटों बाद उसने दम तोड़ दिया। कभी न भूलने वाले इस हादसे के बाद कनक के पिता सुभाष सिंह और उनकी पत्नी ने निर्णय लिया कि कनक को दोबारा दुनिया में लाना है। रविवार को हापुड़ रोड स्थित कैपिटल हॉस्पिटल में सुभाष सिंह की पत्नी ने एक बिटिया को जन्म दिया है। वह मानते हैं कि वह कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी कनक है जिसने उनके आंगन में दोबारा जन्म लिया है। देखें कैसे हुआ था ये हादसा:-