फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: गमगीन माहौल में हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार, आंसुओं के सैलाब में डूबा गांव, हर आंख हुई नम

Wed, 05 Sep 2018 04:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
असम रायफल्स में तैनात सैनिक अनिल का शव पहुंचा तो गांव में मातम पसर गया। इस दौरान कोई भी अपने आंसू रोक नहीं पाया। वहीं अनिल की पत्नी शालू और मां वेदवती का रो-रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, देेखें तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
असम रायफल्स में तैनात सैनिक अनिल की सोमवार को हादसे में मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। शामली तहसील क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी अनिल (35) पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश 2006 में असम रायफल्स में बतौर सैनिक भर्ती हुआ था। करीब डेढ़ साल से एनएसजी के ट्रेनिंग सेंटर मानेसर (गुरुग्राम) में तैनात था।
विज्ञापन

3 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बाजार से सामान लेने जाते समय हादसे में अनिल की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोगों में मातम पसर गया। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अनिल का शव लेकर असम रायफल्स के जवान गांव हसनपुर में पहुंचे। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। बाद में गमगीन माहौल में सैनिक अनिल का अंतिम संस्कार किया गया।

4 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एसडीएम शामली, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह सहित ग्राम प्रधान के पति और अन्य गांव के लोग भी मौजूद रहे। सैनिक अनिल की मौत पर सभी ने संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

5 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मासूम बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
अनिल की दो संतान हैं, जिनमें बड़ी बेटी और छोटा बेटा है। जब अनिल का शव गांव में पहुंचा, तो परिवार के लोग बिलखते हुए रोने लगे। अनिल की पत्नी शालू, मां वेदवती के अलावा अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इन्हें देखकर दोनों मासूम बच्चे भी रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैनिक का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि अनिल के चार भाई हैं, जिनमें दो भाई यूपी पुलिस में है, जबकि एक भाई गांव में ही खेती संभालता है। अनिल अपनी पत्नी और बच्चों को साथ रखता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें