फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

PHOTOS: इश्क में ऐसी वारदात, खौफनाक कहानी सुनकर अफसर भी हैरान, प्रेमिका के शव से लिपटकर खूब रोया था आशिक

Sat, 16 Jul 2022 06:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
1 of 5
प्रेम प्रसंग में हत्या - फोटो : अमर उजाला
करीब दस साल से चली आ रही साथ जीने-मरने की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। प्रेमी किरणपाल ने गोबर लेकर जा रही प्रेमिका मिथलेश को रोक लिया और उससे बात करने लगा। वहीं चंद मिनटों की बातचीत के बाद किरणपाल बोला- साथ जिएं हैं, साथ ही मरेंगे और तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। किरणपाल ने प्रेमिका मिथलेश को चार गोली मारी और फिर शव से लिपटकर खूब रोया। इसके बाद उसने खुद भी कनपटी पर गोली मारकर खुदखुशी कर ली। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में दहशत फैली हुई है और कोई भी मुंह से कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

45 की उम्र में भी चल रहा था इश्क
चौंकाने वाली बात तो यह है कि किरणपाल 45 साल का था और इस उम्र में भी उसका 44 साल की मिथलेश से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के पांच-पांच बच्चे हैं। बताया गया कि दोनों के बीच करीब दस साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम होने के बाद गांव में दोनों की चिताएं एक साथ जलीं।

2 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दोनों के परिवार में मचा कोहराम
किरणपाल और मिथलेश दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के किसी भी सदस्य को ऐसा अंदाजा नहीं था कि ऐसा भी हो जाएगा। लेकिन कहते हैं ना कि इश्क तो इंसान किसी भी हद तक गुजर जाता है। इस वारदात के पीछे भी कुछ ऐसा ही रहा। किरणपाल ने परिवार के बारे में कुछ नहीं सोचा और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

3 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एक घर में पिता तो दूसरे में बच्चों के सिर से उठा मां का साया
किरणपाल और मिथलेश की मौत से दोनों के बच्चों के भविष्य पर अंधेरा छा गया है। जहां एक परिवार में बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है तो वहीं दूसरे परिवार में बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। अब ऐसे में दोनों के बच्चों की देखभाल भी ठीक से नहीं हो पाएगी।

4 of 5
प्रेम प्रसंग में हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटना की सच्चाई से पुलिस अधिकारी भी चौंके
यह घटना मेरठ जनपद में परिक्षितगढ़ के दुर्वेशपुर गांव की है। शुक्रवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो स्थानीय पुलिस ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सीओ देहात पूनम सिराही मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान घटना की सच्चाई जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि किरणपाल का गांव के ही धीर सिंह की पत्नी मिथलेश से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब दस साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया कि दोनों के परिवारों में पहले भी विवाद हुआ था।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें