फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंडशिप डे: दोस्ती में ब्रेकअप हुआ तो गम से उबरने में मदद करेंगे ये टिप्स, दूर होगा तनाव

Sun, 04 Aug 2019 05:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
friends, meerut news - फोटो : अमर उजाला
अच्छे दोस्त कोई नहीं खोना चाहता लेकिन कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं कि दोस्ती टूटने की कगार पर होती है या खत्म ही हो जाती हैं। लेकिन मुश्किल तब आती है जब कहीं ने कहीं हम उस दोस्त की यादों से नहीं निकल पाते जिसके साथ छोड़कर चले जाने की हमने उम्मीद नहीं की होती है।

यदि आप भी ऐसा महसूस करते हैं कि आपकी दोस्ती में अब वो बात नहीं जो पहले थी या फिर आपका बरसों के साथ के बाद दोस्त से ब्रेकअप हो गया है तो जरूरी है कि आप खुद को मजबूत कर लें। दोस्ती के ब्रेकअप के बाद मिले इस तनाव से कैसे उबरें आइए जानते हैं-

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
friends, meerut news - फोटो : अमर उजाला
हम अक्सर दोस्तों के साथ लंबी यादें और न जाने कितने साल का लगाव और साथ गुजारे सुनहरे लम्हें अपने साथ रखते हैं। लेकिन किसी कारण ये दोस्ती टूटती है तो दिल को बेहद पीड़ा होती है। इसके लिए जरूरी है कि आप खुद को तैयार करें कि आपको इसके लिए शोक नहीं मनाना है। तनाव नहीं लेना है। 

 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : instagram
अपनी देखभाल करें। पर्याप्त नींद, स्वस्थ आहार यानी मूड को ताजा करने वाले और ऊर्जा देने वाले उच्च फाइबर प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। नियमित व्यायाम करें। अपनी सामान्य दिनचर्या के क्रियाकलापों का समय बढ़ाएं।

4 of 9
Friends
यदि आपका अपने फ्रेंड से ब्रेकअप हुआ है तो आप उस चीज के बारे में बार बार न सोचें इसके लिए खुद को अन्य चीजों में व्यस्त करें। कोई हॉबी क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। किसी खेल में नियमित रूप से हिस्सा लें। अपने जीवन के उन पहलुओं पर ध्यान दें जो सकारात्मक हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 9
friends - फोटो : friends
अक्सर हम दोस्ती खत्म होने के बाद पुराने दोस्तों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने लगते हैं। ऐसे में यदि हम उन्हें जीवन में आगे बढ़ता देखते हैं तो ईष्या महसूस करने लगते हैं। इसलिए बेहतर है कि ऐसा करना अवॉइड करें। खुद को समझाएं कि जहां दोस्ती में घुटन महसूस हो रही थी उसका दूर होना बेहतर था। आपके पास जो बेहतरीन समय है उसे नष्ट न करें। ने दोस्तों को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन

6 of 9
फ्रेंडशिप डे पर सजी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
शास्त्र के अनुसार जिस तरह लोहा लोहे को तेज करता है, वैसे ही मित्र मित्रता को तेज करता है। इसलिए स्वस्थ संबंधों में निवेश करे। किसी मकसद से नहीं बल्कि विचारों के आधार पर एक बेहतर दोस्त चुनने की कोशिश करें। 
विज्ञापन

7 of 9
दोस्ती खत्म होने के बाद यदि आप बुरा महसूस कर रहे हैं। आपको लगता है कि कोई गलतफहमी हुई है। मन में कोई ग्लानि है तो अपने पुराने दोस्त के नाम एक पत्र लिखें या एक संदेश लिखकर भेजें। अपने दर्द को साझा करें, गलती आपकी नहीं भी थी तब भी सॉरी कहें। अपने रिश्ते की अहमियत उन्हें बताएं। हो सकता है कुछ चीजें कहने से सुलझ जाएं और आपकी दोस्ती फिर से खूबसूरत बन जाए।

8 of 9
फ्रेंडशिप डे - फोटो : अमर उजाला
मनोचिकित्सक डॉ. पूनम देवदत्त के बताती हैं कि दोस्ती में दरारें तब आती हैं जब हम एक-दूसरे की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरते। दोस्ती में विश्वासघात या धोखा हुआ हो तो जाहिर है दोस्ती टूट जाती है। हम किसी से उम्मीद रखते हैं और जब वे अपेक्षाएं पूरी नहीं होतीं तो दिल टूटता है, रिश्तों में कटुता आती है। उनके अनुसार हम जिसके ज्यादा करीब होते हैं उससे दूर होने पर असहनीय पीड़ा होती है। 
विज्ञापन

9 of 9
Friendship Day
वह कहती हैं कि यदि रिश्तों के टूटने की वजह गलतफहमी हैं तो उनके संवरने की गुंजाइश रहती है। आप मिलकर,साथ बैठकर गलतफहमियों को दूर कर सकते हैं। हो सकता है कि रिश्ते पहले जैसे हो जाएं।

बहुत बार जब आप यह महसूस करते हैं कि इस दोस्ती में आप कंम्फर्टेबल महसूस नहीं कर रहे थे, और ऐसे दोस्त का जाना ही बेहतर था तब आप उसे फॉलो करना बंद करें। मजबूती से निणर्य लें, अपनी तरफ से इस रिश्ते से पूरी तरह बाहर निकलें। अपने जीवन में नए दोस्तों और सकारात्मक चीजों को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें