फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2018: दोस्तों के लिए कम बजट में खरीदें ये शानदार गिफ्ट, देखें तस्वीरें

Tue, 31 Jul 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
फ्रैंडशिप डे 2018 - फोटो : अमर उजाला
अगस्त के पहले रविवार को दुनियाभर में मनाया जाने वाला फ्रैंडशिप डे इस बार पांच अगस्त को है। इसके चलते बाजार में दोस्ती के पर्व के रंग दिखने लगे हैं। युवाओं ने दोस्तों के लिए उपहार खरीदने भी शुरू कर दिए हैं। शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक हर मार्केट में आपको दोस्ती के उपहार मौजूद हैं लेकिन अक्सर मुश्किल इस बात की होती है कि आखिर दोस्त को क्या गिफ्ट दिया जाए जो बेस्ट भी हो और जेब पर भी भारी न पड़े। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि अपने खास दोस्त के लिए मार्केट में कम कीमतों में किन उपहारों के विकल्प मौजूद हैं :- 
विज्ञापन

ज्वैलरी और गिफ्ट पर हो दोस्त की तस्वीर

2 of 7
फ्रैंडशिप डे 2018 - फोटो : अमर उजाला
फ्रैंडशिप डे पर इस बार कस्टमाइज उपहारों की विशेष मांग है। इसमें कॉफी मग, फोटो फ्रेम, डिजाइनर कैंडल, फूलदान, ग्रीटिंग कार्ड, विजिटिंग कार्ड, ज्वैलरी बॉक्स, ईयरिंग्स, टीशर्ट, स्टोल, तकिया, बेडशीट, प्लेट, क्रॉकरी, रिंग्स, रॉकफ्रेम, पेपर वेट, डायरी व दूसरी चीजों पर दोस्ती का प्यार भरा संदेश लिखवाया जा रहा है। दोस्त के साथ अपनी तस्वीर या अपनी फ्रैंडशिप से जुड़ा कोई यादगार पल और उसकी तस्वीर को उपहार पर लगवाया जा रहा है। युवाओं में कस्टमाइज उपहार की मांग काफी है। जहां तक कीमत की बात हैं तो 150 रुपये  की शरुआती कीमत से आप दोस्त के लिए गिफ्ट कस्टमाइज करा सकते हैं।
विज्ञापन

दोस्त को दें ग्रीटिंग कार्ड, डायरी और आर्ट-पीस

3 of 7
फ्रैंडशिप डे 2018 - फोटो : अमर उजाला
फ्रैंडशिप डे के लिए विभिन्न कार्ड कंपनियों ने हर आकार और डिजाइन के ग्रीटिंग कार्ड लांच किए हैं। बाजार में 100 रुपये से लेकर एक हजार की कीमत तक के ग्रीटिंग कार्ड उपलब्ध हैं। जिनमें किसी पर दोस्ती के प्यार भरे संदेश हैं तो किसी पर आप अपनी राइटिंग में प्यार भरा संदेश लिख सकते हैं। विंडचाइम, डायरी, हैंगिंग्स, आर्टिफिशियल ग्रीनरी, लाइट्स और डेकोर्स भी ऐसे ऑपशन हैं जिन्हें आप दोस्त को दे सकते हैं। 

वैक्स स्टेच्यू और कुंदन ज्वैलरी के भी ऑप्शन 

4 of 7
फ्रैंडशिप डे 2018 - फोटो : अमर उजाला
वैक्स(मोम), मिट्टी और पीओपी के स्टेच्यू भी फ्रैंडशिप डे के लिए खास हैं। रंगीन कुंदन के फ्रैंडशिप बैंड के साथ रबर, मोती, वुड, लेदर, ऊन, स्टोन और धागे के फ्रैंडशिप बैंड हैं। राशियों के चिन्हों के साथ देवी-देवताओं के नाम वाले बैंड, अल्फाबेट से दोस्तों के नाम के बैंड भी बाजार में एवेलेबल हैं। कीमत की बात करें तो ये 50 से 500 रुपये के बीच खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन

नेम अल्फाबेट वाली मॉक चाकलेट आएगी दोस्त को पसंद

5 of 7
फ्रैंडशिप डे 2018 - फोटो : अमर उजाला
फ्रैंडशिप डे पर दोस्तों को उपहार में देने के लिए चॉकलेट्स, केक, कुकीज और बेकरी फूड की तैयारी तेजी से चल रही है। बेकरी और केक शॉप्स पर फ्रैंडशिप डे के लिए चॉकलेट, मफिंस, कप-केक, फ्रूट-केक, बीटरूट-कुकीज़, मल्टीग्रेन- कुकीज़, बिना अंडे के बेकरी आयटम तैयार हो रहे हैं। साथ ही होममेड मॉक-चॉकलेट, नाम के अक्षरों वाली चॉकलेट तैयार हो रही हैं। विशेष पैकिंग में ये चॉकलेट्स फ्रैंडशिप डे के लिए बनाई जा रही हैं। 
विज्ञापन

पौधों के साथ मजबूत करें दोस्ती का रिश्ता

6 of 7
फ्रैंडशिप डे 2018 - फोटो : अमर उजाला
इस बार आप पॉल्यूशनफ्रैंडली फ्रैंडशिप डे मनाएं। आप अपने दोस्तों को जूट बैग्स, कपड़े से बने खूबसूरत थैले और स्लिंग बैग याद के तौर पर दे सकते हैं। इसके अलावा फेब्रिक कलर से पेंट किए गए व्हाइट झोला बैग भी आपको मार्केट में उपलब्ध हैं। आप मेरठ में हैं तो आबूलेन, सदर, सेंट्रल मार्केट, साकेत, शारदा रोड ऐसे मार्केट हैं जहां आपको ये सभी उपहार आसानी से मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ्रैंडशिप डे 2018 - फोटो : अमर उजाला
आपके दोस्त यदि नेचर लवर हैं तो उनके लिए बेस्ट गिफ्ट हैं प्लांट्स। मार्केट में ऐसे ढेरों इंडोर प्लांटस हैं जिन्हें आप इस फ्रैंडशिप डे अपने दोस्त के लिए खरीद सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग डिजाइन के प्लांट कंटेनर भी उपलब्ध हैं। ये पौधे आपको 150 से 400 की कीमत में मिल जाएंगे। हां, आप इस फ्रैंडशिप डे दोस्तों के साथ मिलकर पौधा लगाना और उसकी जिम्मेदारी लेना बिल्कुल न भूलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें