फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगिस्तान से आ रहीं बर्फीली हवाएं, शिमला, नैनीताल और मसूरी से कम हुआ यूपी का तापमान

Tue, 31 Dec 2019 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
यूपी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मेरठ का तापमान शिमला, नैनीताल और मसूरी से भी कम हो गया है। सोमवार को पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता शून्य के करीब रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 30 साल बाद ऐसा मौसम हुआ है।

अधिकतम तापमान सामान्य से 14 डिग्री नीचे 7.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।  शीतलहर के चलते छह लोगों की मौत हो गई। अभी 48 घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। नए साल पर गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात सीजन में सबसे सर्द रही है। मैदानी इलाकों में पड़ रही सर्दी पहाड़ी क्षेत्रों की ठंड को चुनौती दे रही है। जो अब जानलेवा भी बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जब मौसम में नमी ज्यादा बढ़ जाती है और दिन-रात के तापमान में अंतर कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में सर्दी का असर ज्यादा होता है। इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बहुत कम है।

दिसंबर में दिन का तापमान निचले नीचे स्तर पर पहुंचने के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। यही कारण है कि दिन में सर्दी का सितम ज्यादा हो रहा है। इस बार खास बात ये भी है कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ बहुत ज्यादा बन रहे हैं, जिससे ठंड निरंतर बनी हुई है। सोमवार को दिन में भी दृष्यता शून्य के करीब रही। ऐसे में वाहन चलाना तो दूर पैदल चलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
रेगिस्तान से आ रहीं बर्फीली हवाएं  
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रेगिस्तान की ओर से पहाड़ों से घूमकर आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। जब रेगिस्तान से हवाएं आती हैं और पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ बनता है तो सर्दी का असर और ज्यादा बढ़ जाता है। 

4 of 6
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
अभी सताएगी सर्दी
निचले सतह पर बादल छाए रहने व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर बढ़ रहा है। कोहरा अभी चौबीस घंटे तक ऐसे ही रहेगा। एक जनवरी को दिन में थोड़ी राहत मिल सकती है रात से फिर मौसम बिगड़ रहा है। दो और तीन जनवरी में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश व ओले पड़ने के आसार हैं, जिससे अभी ठंड का असर बना रहेगा। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि 
विज्ञापन

5 of 6
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
बाजारों में कम हुई चहल पहल
भीषण ठंड का असर बाजारों में भी देखा गया। सोमवार को सभी प्रमुख बाजारों मेें भीड़ कम रही। शाम होते ही बाजार सूने हो गए। सड़कों पर भी आम दिनों के मुकाबले वाहन कम दिखे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
winter up
बारिश की तरह बरस रहा कोहरा
दिसंबर में इस बार ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। कोहरा बारिश की तरह बरस रहा था। खुले में कोहरा इतना जम रहा था, जैसे बारिश पड़ी हो। दृष्यता 10 मीटर से भी कम रही थी। ऐसे स्थिति दिन में भी रही। अभी ठंड का असर रहेगा। बारिश के बाद ही थोड़ा मौसम बदलेगा। -डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें