फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के चौथे दिन भाजपा की एंट्री, इस दावेदार ने किया पर्चा दाखिल

Fri, 20 Jan 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 4
भाजपा प्रत्याशी सोमेन्द्र तोमर
विधानसभा चुनाव में मुख्य दलों में सबसे पहले भाजपा ने नामांकन का खाता खोल दिया। दक्षिण सीट से चुनावी रण में उतरे भाजपा उम्मीदवार सोमेन्द्र तोमर ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने शहर में भारी भरकम जुलूस निकाला जिससे शहर जाम हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

चार सेट में सोमेन्द्र ने अपना पर्चा दाखिल किया

2 of 4
कलक्ट्रेट पहुंचे सोमेन्द्र तोमर
दोपहर ढाई बजे सोमेन्द्र तोमर कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष पहुंचे। यहां उनके साथ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक रविन्द्र भड़ाना, सुरेन्द्र भड़ाना, विवेक रस्तौगी, डीकेपाल, हर्ष गोयल, विशाल सारस्वत आदि मौजूद रहे। प्रस्तावक डा. चरण सिंह लिसाड़ी, देवकांत सहाय, हेमा पंत, अजय गुप्ता रहे। चार सेट में सोमेन्द्र ने अपना पर्चा दाखिल किया। दो घंटे तक सभी सेटों की जांच के बाद पर्चे जमा किए गए। इससे पूर्व उन्होंने शहर में जुलूस निकाला जिसमें डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, हरिकांत अलूवालिया, पूर्व अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, डा. कामता कर्दम, कमल दत्त शर्मा, विनीत अग्रवाल शारदा, नीरज बैंसला आदि साथ रहे और कलक्ट्रेट तक पहुंचे।  हालांकि इन्होंने कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं किया और भीतर गिने चुने लोग ही गए।
विज्ञापन

शहर सीट से एक पर्चा दाखिल

3 of 4
कलक्ट्रेट ऑफिस में सोमेन्द्र तोमर
शहर सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार ने इस दिन पर्चा भरा। कोटला निवासी वसीकुल हसन जैदी ने यहां से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा फिलहाल पर्चे खरीदे जाने का ही काम चल रहा है।
विज्ञापन

सपाइयों ने तत्काल पर्चे खरीदे

4 of 4
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को पुलिस ने रोका
जैसे ही सपा से सूची जारी हुई सपाइयों ने तत्काल पर्चे खरीदे। कैंट से सपा उम्मीवार परविंदर ईशू ने  जयकरण भूटानी के जरिए पर्चा मंगवाया। इसके अलावा पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष बालकराम गर्ग ने भी पर्चा खरीदा। इस दिन शहर से कैंट से पांच, सिवालखास से दो, हस्तिनापुर से एक तथा किठौर से तीन लोगों ने पर्चे खरीदे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें