कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में जानी क्षेत्र में कांवड़ पटरी मार्ग पर जिंदा जले लोगों की सोमवार सुबह तक पहचान कर ली गई है। मृतकों में ललित (20) पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी मोहम्मदपुर कीरी थाना ककोड़ जनपद बुलंदशहर, हाल निवासी-241 मानसरोवर पार्क लाल कुआं, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद। रजनी(40) पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त, राधा(29) पुत्री हरि ओम निवासी खेड़ा धरमपुरा, थाना बादलपुर, गौतम बुद्ध नगर, कविता (50) पत्नी बलिराम निवासी ग्राम तिबड़ा, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद शामिल हैं।