फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लपटों ने झुलसाया, धुएं से घुट गया दम, जुड़वां बेटियों से लिपटी थी रुखसार, पड़ोसी बोले- मंजर देखकर कांप गए

Tue, 24 Feb 2026 02:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर में भीषण आग लग गई। आग में पांच बच्चों समेत छह की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही आग का कारण लग रहा है। महिला दो जुड़वां बेटियों से लिपटी हुई दूसरी मंजिल के कमरे में मिली।
विज्ञापन
1 of 16
meerut fire incident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ में हुए अग्निकांड की खबर से हर कोई सिहर उठा। पांच बच्चों समेत छह मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। घर में लगी आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दरअसल, जब इस्लामाबाद स्थित कपड़ा कारोबारी इकबाल के मकान में पड़ोसी की दीवार तोड़कर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे तो वहां भीड़ लगी थी। टीम दूसरी मंजिल पर पहुंची तो वहां पर पड़ोसी वसीम मिला।

सीएफओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों की हादसे में जान गई वह एक ही कमरे में थे। धुएं के कारण परिवार के लोग कमरे में ही बेहोश हो गए और चंद मिनटों में महिला और पांच बच्चे की दम घुटने और झुलसने से जान चली गई।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 16
मकान में लगी आग के बाद घटनास्थल पर लोगों से जानकारी करते एसपी सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसी के घर की छत तोड़कर दूसरी मंजिल पर पहुंचे
सीएफओ ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तुरंत वह और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। गली काफी छोटी होने के कारण दमकलकर्मी पहले पड़ोसी के घर की छत पर पहुंचे। इसके बाद दमकलकर्मियों ने पड़ोसी की दीवार तोड़ी और इकबाल के मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गए।

 
विज्ञापन

3 of 16
मकान में आग लगने के बाद जला हुआ सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां एक ही कमरे में पड़े रुखसार और पांचों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें राजधानी अस्पताल ले जाया गया। दमकलकर्मियों को जाम के कारण घटनास्थल पर पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक-एक कर चार वाहन मौके पर पहुंचे। लेकिन कई बार उन्हें रास्ते में जाम से जूझना पड़ा। इसके चलते उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने में थोड़ी देरी भी हुई।
 

4 of 16
मकान में आग लगने के बाद जला हुआ सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, हादसे की जानकारी लगने पर शहर विधायक रफीक अंसारी, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, शहर काजी जैनुस सालिकीन, सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 16
मकान में आग लगने के बाद सामान बाहर निकलते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद डॉ. अरशद के रिश्तेदार के राजधानी अस्पताल में ही महिला और पांचों बच्चों को ले जाया गया। यहीं उनकी मौत की पुष्टि हुई। हालांकि पुलिस और सीएफओ मृतकों की संख्या को लेकर काफी देर तक उलझे रहे।
विज्ञापन

6 of 16
मकान में आग लगने के बाद सामान बाहर निकलते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आधे घंटे मशक्कत कर महिला और बच्चों को निकाला
दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचने के बाद तत्परता दिखाते हुए मात्र आधे घंटे में दीवार तोड़कर महिला और पांचों बच्चों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हालांकि सीएफओ का कहना है कि हर मंजिल पर कपड़ों का अंबार लगा था। 
विज्ञापन

7 of 16
अग्निकांड की सूचना पर हापुर रोड स्थित राजधानी अस्पताल से बाहर निकलते डीआईजी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके चलते कपड़ों को ढूंढ-ढूंढकर आग बुझाई। परिवार के छह लोगों की मौत की सूचना जिसको भी मिली वह पहले कपड़ा कारोबारी के घर और फिर अस्पताल की ओर दौड़ा गया। इससे उनके घर और अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम के हालात बन गए।

8 of 16
हापुड रोड राजधानी अस्पताल के बाहर खड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुड़वां बेटियों से लिपटी थी रुखसार
रुखसार ने छह माह पहले दो जुड़वां बेटियों को नबिया और इनायत को जन्म दिया था। वह दूसरी मंजिल के कमरे में बेटियों से लिपटी हुई थी। उसकी बेटा अकदस भी उसके पास ही था। वसीम सबसे पहले वहां पहुंचा और सिहर गया। इसके बाद दमकलकर्मी और पुलिस वहां पहुंचे और उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

9 of 16
शव को एंबुलेंस से ले जाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की जानकारी लगते ही प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सीएमओ और मैंने अस्पताल में भी पहुंचकर जानकारी ली है, बच्चों सहित छह लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस प्रशासन परिवार की मदद में लगा है। डॉ. वीके सिंह, डीएम

 

10 of 16
जला हुआ सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसी बोले- कांप गई रूह
पड़ोसी वसीम, जीशान, फराज और शाहवेज ने बताया कि उन्होंने आज से पहले इतना खौफनाक मंजर नहीं देखा था। घर के भीतर से आ रही बच्चों की चीखें सुनकर सबकी रूह कांप गई थी। 
 

11 of 16
शव को ले जाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आग बुझने के बाद जब परिवार ने घर के भीतर कदम रखा, तो वहां सिर्फ राख का ढेर बचा था। मेहनत की कमाई और व्यापार का सारा माल जलते देख पूरे परिवार के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

12 of 16
मकान में लगी आग से घर में उठती लगता को बुझाता दमकल कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ में घर में लगी भीषण आग, छह जिंदा जले
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार रात करीब 8:45 बजे कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद के मकान में भीषण आग लग गई। झुलसने और दम घुटने से इकबाल के बेटे आसिम की पत्नी रुखसार, उनका तीन साल का बेटा अकदस, 6 माह की जुड़वां बेटियां नबिया व इनायत और बेटे फारूक की बेटी महविश व बेटे हम्माद की मौत हो गई। हादसे में इकबाल की पत्नी अमीर बानो झुलस गई हैं।

 

13 of 16
आग के बाद घायल महिला बानो अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और कमरों में रखे कपड़ों में फैलती चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने परिवार के लोगों को पास स्थित राजधानी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने पांच बच्चों सहित छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल अमीर बानो का उपचार चल रहा है। हादसे के वक्त इकबाल अहमद और उनके दोनों बेटे आसिम, फारूक व डॉ. अरशद तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे।

 

14 of 16
शव को एंबुलेंस से ले जाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किदवई नगर इस्लामाबाद की गली नंबर-3 में कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद का तीन मंजिल का मकान है। इसमें उनके तीन बेटे आसिम, फारूक और डॉ. अरशद का परिवार रहता है। मकान के भूतल पर आई संस एम्ब्रॉयडरी का कारखाना संचालित होता है। इसमें पावरलूम के जरिए धागों से कपड़ा तैयार किया जाता है। पहली और दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है।

 

15 of 16
घटना की जानकारी देते डीएमएसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर की दूसरी मंजिल पर इकबाल की पत्नी अमीर बानो, आसिम की पत्नी रुखसार, उनका तीन वर्षीय बेटा अकदस, छह माह की जुड़वां बेटियां नबिया व इनायत और फारूक की बेटी महविश, बेटा हम्माद व अन्य परिजन मौजूद थे। रात करीब पौने नौ बजे अचानक घर में आग लग गई। घर में कई जगहों पर कपड़े रखे थे। कुछ देर में कपड़ों में आग लग गई।
विज्ञापन

16 of 16
शव को ले जाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। पूरे घर में धुआं भर गया। आग की लपटें फैल गई। आग और धुआं देखकर पड़ोसियों ने पुलिस और दमकलकर्मियों को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही आग का कारण लग रहा है। संकरी गलियों की वजह से बचाव कार्य में चुनौतियां आईं। हादसे में कुल छह लोगों की जान गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें