बिजनौर जनपद में चार मजदूरों व टैंकर चालक को पलभर में ही मौत ने लील लिया। मृतक अपने मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए। चारों लोग एक साथ मजदूरी करने के लिए मुजफ्फरनगर की पेपर मिल में गए थे। जहां भी जाते थे सब एक साथ ठेके पर मजदूरी करने जाते थे। दस दिन की छुट्टियां लेकर वे खुशी से घर आ रहे थे, लेकिन उनके आने की जानकारी परिजनों को नहीं थी। घर पर तो उनकी मौत की सूचना गई। यह सुनकर परिजनों सन रह गए। चालक को छोड़कर चारों मृतक एक ही परिवार के थे।