बाबा औघड़नाथ की ऐसी क्या मान्यता है जो नवागत एसएसपी मंजिल सैनी भी उनके दर्शन करने पहुंचीं। ऐसा बताया जाता है कि जो यहां बाबा औघड़नाथ के दर्शन करने आता हैं उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। शिव भक्तों के लिए इस साल का सावन बेहद खास है क्योंकि इस बार सावन की शुरूआत सोमवार से हुई है। देशभर के शिवालयों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
विज्ञापन
2 of 11
शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा
मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को भगवान शिव की अराधना करने के लिये श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
3 of 11
शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा
वहीं सुरक्षा का जायजा लेने पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी ने भी बाबा औघड़नाथ के दर्शन किए। आज से सावन शुरू हो गया है और शहर के शिवालय सज गए हैं।
4 of 11
शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा
कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर सावन के पहले सोमवार को देखते हुए पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज पूजन का शुभ समय सुबह 9 बजकर 25 मिनट से दोपहर 11.22 मिनट तक और शाम 6.20 बजे से रात्रि 8.44 तक रहेगा।
विज्ञापन
5 of 11
शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा की तैयारियों को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने रविवार को पुलिस, पीएसी और आरएएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
6 of 11
शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा
बता दें कि ऐसा पहली बार है जब कांवड़ शिविरों के लिए पंफलेट तैयार कर शिविरों के पास भी जवान तैनात किए जाएंगे। प्रदेश मुख्यालय से दो दिन में एटीएस की टीम भी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
7 of 11
शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा
एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में सभी एडिशनल एसपी, सभी सीओ, थाना प्रभारी और आरएएफ व पीएसी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सोमवार से कांवड़ यात्रा की ड्यूटी शुरू की जा रही है।
8 of 11
शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा
शासन के निर्देशों को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होने दी जाएगी। एनएच-58, कांवड़ मार्ग और अन्य मुख्य मार्ग पर अलग अलग स्थानों पर पीएसी, आरएएफ, और एसएसपी तैनात रहेगी।
9 of 11
शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा
एटीएस की दो टीमों के आने के बाद एटीएस अलग से जिम्मेदारी संभालेगी। इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
10 of 11
शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा
एसएसपी ने कहा कि यदि ड्यूटी में लापरवाही मिली तो सीधे सस्पेंड की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी लापरवाही न बरते।