फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चिंगारी से झुलसे थे ठेकेदार, जलने और चोट से हुई थी मौत; धमाके में शवों के कटे अंग देखकर कांप गए डॉक्टर

Sun, 26 Jul 2026 11:25 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद शनिवार को शवों के पोस्टमार्टम हुए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चिंगारी से ठेकेदार झुलसे थे। जलने और चोट से उनकी मौत हुई थी। 
विज्ञापन
1 of 12
firecracker factory Blast - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहारनपुर के गंगोह के गांव कुंडाबसी स्थित पटाखा फैक्टरी धमाके में ठेकेदारों की मौत जलने और चोट लगने से हुई। इसका खुलासा शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। शवों को देखकर पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक भी हैरान रह गए। एक-एक अंग को हटाकर डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में ठेकेदार दीपराज और संदीप की मौत हो गई थी। धमाका इतना भयावह था कि दोनों के चिथड़े 600 मीटर दूर तक पड़े मिले थे। 

शनिवार को डॉक्टरों की टीम ने शवों का पोस्टमार्टम किया। शवों की हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। पोस्टमार्टम में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, धमाका होने के बाद चिंगारी उठी होगी, जिससे दोनों झुलसे हुए होंगे। यहीं वजह है कि दोनों जले होंगे। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर अनेक जगहों पर चोट होनी आई है।
विज्ञापन

2 of 12
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैक्टरी का सामान जब्त
गांव कुंडाबसी स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट के बाद पुलिस ने फैक्टरी परिसर में मौजूद सभी सामान को जब्त कर लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से फैक्टरी के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विस्फोट में जान गंवाने वाले दीपराज और लापता आकाश मौसेरे भाई थे। सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना के बाद से फैक्टरी मालिक मौके पर नहीं पहुंचा है। उससे संपर्क करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 12
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पटाखा फैक्टरी विस्फोट के मामले में मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गंगोह के कुंडाबसी गांव स्थित राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार शाम हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक हसन के खिलाफ लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन और लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, लापता हुए दोनों मजदूरों का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। 
 

4 of 12
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, तिरपाल के नीचे पटाखे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल के आसपास से शवों के जो अवशेष मिले थे उनका डीएनए कराया जाएगा, जिससे यह पता चल सके कि यह अवशेष दोनों मृत ठेकेदारों के हैं, जिनके शव मिल चुके हैं या फिर लापता मजदूरों के। कुंडा कलां चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 

 
विज्ञापन

5 of 12
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें में बताया गया है कि शुक्रवार शाम ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फैक्टरी के दो कमरे और टिनशेड पूरी तरह उड़ चुके थे। निरीक्षण में प्रथम दृष्टया सामने आया कि फैक्टरी मालिक हसन निवासी असालतपुर फर्रुखनगर, थाना टीला मोड़, गाजियाबाद द्वारा लाइसेंस की शर्तों एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन

6 of 12
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां पर मानक पूरे नहीं थे, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मालिक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि फैक्टरी मालिक इस घटना के बाद मौके पर नहीं पहुंचे। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

7 of 12
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, तिरपाल के नीचे पटाखे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, शनिवार को पुलिस ने ठेकेदार दीपराज देवड़े और संदीप के शव का पोस्टमार्टम कराया। लापता मजदूर आकाश रावत और राहुल उर्फ लालू के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
 

8 of 12
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास बिखरे मिले मानव अवशेषों को भी सुरक्षित कर लिया गया है। इनकी डीएनए जांच कराई जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लापता बताए जा रहे दोनों मजदूरों की भी हादसे में मौत हो गई या वह कहीं चले गए।

9 of 12
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, मौके पर पुलिस और भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने पहुंचकर दर्ज किए बयान
शनिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार ने फैक्टरी में पहुंचे। वहां पर मजदूरों से उनकी उम्र, कार्य और रोजगार संबंधी जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने मजदूरों के बयान दर्ज कर यह भी जानने का प्रयास किया कि फैक्टरी में सुरक्षा मानकों का पालन किस स्तर तक किया जा रहा था, जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।

10 of 12
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, मौके पर पुलिस और भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारूद और पटाखे में पानी डालकर किए जा रहे नष्ट
हादसे के बाद शुक्रवार रात से लेकर शनिवार पूरे दिन तक फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें फैक्टरी परिसर में मौजूद रहीं। किसी और विस्फोट की आशंका को देखते हुए परिसर में रखे बारूद और तैयार पटाखों पर लगातार पानी डालकर उन्हें निष्क्रिय किया गया। फैक्टरी के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं जाने दिया गया।

 

11 of 12
दीपराज की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
शुक्रवार शाम कुंडाबसी गांव स्थित राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्टरी में बारूद का मसाला तैयार करते समय भीषण विस्फोट हो गया था। हादसे में मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के रहने वाले ठेकेदार दीपराज देवड़े (23) और संदीप (25) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं खरगोन जिले के आकाश रावत और खंडवा जिला निवासी राहुल उर्फ लालू घटना के बाद से लापता हैं, जिनकी तलाश और पहचान की कार्रवाई जारी है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फैक्टरी के चार कमरे और टिनशेड उड़ गए तथा शवों के अवशेष दूर-दूर तक बिखर गए।
 
विज्ञापन

12 of 12
संदीप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास बिखरे मिले मानव अवशेषों को सुरक्षित कर लिया गया है। उनका डीएनए कराया जाएगा। वहीं, फैक्टरी मालिक की भी तलाश की जा रही है।-शशिप्रकाश शर्मा, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें