उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सास-बहू का झगड़ा अदालत तक पहुंच गया और एसएसपी ऑफिस के सामने दोनों के बीच मारपीट भी हो गई। बताया गया कि कोर्ट से बयान देकर लौट रही बहू का सास से विवाद हो गया। देखते ही देखते ही विवाद इतना बढ़ा की दोनों हाथापाई पर उतर आईं।
वहीं मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की सूचना पर लालकुर्ती पुलिस ने दोनों पक्षों की तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। चालान करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।