fire
- फोटो : अमर उजाला
शहर में कई जगह हो रहा यह धंधा
कई थाना क्षेत्रों में काले तेल और इंजन ऑयल फिल्टर करने का काम काफी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। पुलिस से साठगांठ से यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। ब्रह्मपुरी, रेलवे रोड, लिसाड़ीगेट इसके केंद्र हैं, जहां से दूसरे शहरों में भी माल तैयार कर सप्लाई किया जाता है। बताया तो यहां तक जाता है कि नकली इंजन ऑयल भी इसी काले तेल की मदद से बनाया जाता है।