फातिमा खातून
उन्होंने 2018 में बीजिंग में हुई अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड प्रिक्स में कांस्य पदक झटका। वह अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर 7 व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3 पदक झटक चुकी हैं। शुक्रवार को नॉर्थ अफ्रीका के मोरक्को में आयोजित ग्रैंड प्रिक्स में फातिमा खातून ने चक्का फेंक में कांस्य पदक झटका है, जबकि भाला फेंक में वह चौथा स्थान पर रहीं। फातिमा ने दो पदकों के साथ 2024 पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालिफाई करने के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप- 2023 व एशियन गेम्स में भी जगह पक्की कर ली है। वह एशिया में दूसरी रैंक की खिलाड़ी भी बन गई हैं।
किठौर के राधना गांव निवासी 30 वर्षीय फातिमा ने अपने हौसले के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने चक्का फेंक में 17.65 मीटर थ्रो करते हुए कांस्य पदक जीता, जबकि भाला फेंक में 15 मीटर के साथ चौथा स्थान हासिल किया। पैरालंपिक के लिए 13 मीटर क्वालिफाई मार्क था।