फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन का है ये जलवा: डिजाइन कैसल में कैटवाक से लगे चांद लगाए, मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा से पहुंचीं मॉडल

Tue, 22 Apr 2025 03:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में हुए मेगा शो में मॉडलों ने लाइट, कैमरा और एक्शन के साथ फैशन का जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
1 of 9
सुभारती यूनिवर्सिटी में फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में हुए मेगा शो में मॉडलों ने लाइट, कैमरा और एक्शन के साथ फैशन का जलवा बिखेरा। डिजाइन कैसल में शानदार कैटवॉक ने भी समारोह में चार चांद लगा दिए। नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स एंड फैशन डिजाइन के फैशन और टेक्सटाइल डिजाइन विभाग की ओर से यह भव्य आयोजन किया गया। यहां डिजाइन कैसल-2025 मेगा फैशन शो का रंगारंग आयोजन किया गया। 

 
विज्ञापन

2 of 9
सुभारती यूनिवर्सिटी में फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
शो में मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा सहित अन्य शहरों से पहुंचीं मॉडल्स ने रैंप पर रंगबिरंगे परिधानों में खूबसूरती के जलवे बिखेरे। फैशन शो की थीम फ्यूजन फिएस्टा ने छात्रों की प्रतिभा के जीवंत और अभिनय प्रदर्शन को जहां मंच पर चमकने का मौका दिया, वहीं पारंपरिक सौंदर्य व समकालीन डिजाइन के साथ प्रदर्शन ने युवा दर्शकों को उत्साह से भर दिया।
विज्ञापन

3 of 9
सुभारती यूनिवर्सिटी में फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व फैशन शो का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिद्धार्थ तोमर, अभिनेत्री पलक यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद सुपर मॉडल सिद्धार्थ तोमर ने छात्र-छात्राओं को फैशन के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास फैशन के क्षेत्र की नींव है। सफल मॉडल बनने के लिए शारीरिक फिटनेस और लुक्स पर ध्यान देना चाहिए।

4 of 9
सुभारती यूनिवर्सिटी में फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
पोर्टफोलियो बनाकर मॉडलिंग एजेंसी जॉइन करने एवं सोशल मीडिया पर अपडेट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चलने-फिरने से लेकर परिधान पहनने तक के खास सलीके से अपनी छाप छोड़ी जा सकती है। आत्मविश्वास के साथ व्यक्तित्व विकास भी पेशेवर बनाने में मददगार होता है। 

 
विज्ञापन

5 of 9
सुभारती यूनिवर्सिटी में फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री पलक यादव ने कहा कि मॉडलिंग के क्षेत्र में जुनून के साथ सहनशीलता भी होनी चाहिए। बात करने का प्रभावी तरीका एवं फैशन के क्षेत्र की विस्तृत जानकारी अर्जित करने से ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाया जा सकता है। कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने कहा कि इस आयोजन ने विभिन्न संस्कृति को एक रंग में पिरोने और एकता का संदेश भी दिया। 

 
विज्ञापन

6 of 9
सुभारती यूनिवर्सिटी में फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
फैशन व टेक्सटाइल डिजाइन विभागाध्यक्ष एवं फैशन शो की संयोजिका डॉ. नेहा सिंह ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ अभिनव संग्रह महासागर थीम पर हर्ष, जनशिका, कुमकुम, शगुल, शिवानी ने रैंपवॉक किया।
विज्ञापन

7 of 9
सुभारती यूनिवर्सिटी में फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
सर्वश्रेष्ठ सतह अलंकरण थीम पियोफाउल में अक्सा, कीर्ति, प्रिया, मेघना, स्नेहा, संध्या, सलीशा, गुल मोहम्मद रहे। सर्वश्रेष्ठ वाणिज्यिक संग्रह में थीम सिंक लक्स रही। इसमें आकिफ राणा, साहिल, सलीम, मधु, नंदिनी, वाणी, यशिका का नाम प्रमुख रहा। सर्वश्रेष्ठ परिधान निर्माण की थीम हेरिटेज नोव्यू रही।

8 of 9
सुभारती यूनिवर्सिटी में फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
इसमें आर्या, आकांक्षा, ज्योति, मिताली, सुहानी का नाम शामिल रहा। शो स्टॉपर ड्रेस पुरस्कार कशिश अरोड़ा और जियानशी को मिला। मॉडलिंग सेगमेंट में छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

9 of 9
सुभारती यूनिवर्सिटी में फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
मॉडल ऑफ द ईयर फीमेल डॉ. छवि और मॉडल ऑफ द ईयर का पुरस्कार दीपुल को मिला। बेस्ट पैंथर वॉक दीपांशु रहे। ट्विंकलिंग टोज रिया और हैंडसम हंक माया को मिला। जूरी में पीयूष आयोजक रहे। जूरी सदस्यों के पैनल ने विजेताओं का चयन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें