फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: किसान की फावड़े से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या, घटनास्थल पर छोड़ा यह सबूत

Wed, 24 Apr 2019 01:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 12
किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव में नलकूप पर सोए किसान की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद 24 घंटे से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन पुलिस अभी तक हत्यारे का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं किसान की हत्या से ग्रामीणों में दहशत है। आगे तस्वीरों में जानें आखिर हत्यारे ने निहत्थे और सोते हुए किसान को कैसे मौत के घाट उतार डाला:-
विज्ञापन

2 of 12
जांच-पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के ककरौली के समीप दरियाबाद के जंगल में नलकूप पर सोए किसान ब्रजपाल की फावड़े से गर्दन काट कर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मृतक के बेटे की ओर से पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

3 of 12
किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस
मृतक किसान सिखेड़ा के गांव भंडूरा का मूल निवासी था। पुलिस ने मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में गंभीरता से तहकीकात की जा रही है। पुलिस ने तीन लोगों को थाने में लेजाकर पूछताछ की लेकिन अभी हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

4 of 12
मृतक किसान का फाइल फोटो, दीवार पर लगे खून के छींटे - फोटो : अमर उजाला
ककरौली थाना क्षेत्र का गांव दरियाबाद गंगा खादर की तलहटी में बसा है। करीब सात साल पहले सिखेड़ा थाने के गांव भंडूरा के निवासी ब्रजपाल (55) पुत्र बलजीत पाल ने अपनी गांव की जमीन बेचकर करीब 25 बीघा जमीन गांव दरियाबाद निवासी रामपाली, अरुण और रमेश से खरीदी थी। 
विज्ञापन

5 of 12
मृतक के परिजनों को सांत्वना देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं खेतों में फसल की सिंचाई को लेकर पड़ोसी किसान मिंटू की नलकूप में साझा कर खेती करना शुरू कर दिया था। इसके साथ-साथ मुजफ्फरनगर की भरतिया कालोनी में आवास बनाकर परिवार के साथ रहने लगे। 
विज्ञापन

6 of 12
घटनास्थल पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
परिवार में उनके दो बेटे रीनू ओर रवि भी खेती में हाथ बटाते हैं। गंगा खादर से रात के समय आवारा पशु फसल में नुकसान करते हैं, जिसके कारण किसान खेतों पर रात के समय रुककर फसल कर रखवाली करते हैं। 
विज्ञापन

7 of 12
हत्या के बाद घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को खेतों में अधिक काम होने की वजह से किसान ब्रजपाल खेत पर बनी नलकूप के कमरे के बराबर में चारपाई डालकर सो गया। रात में ही किसी ने फावड़े से सोते समय उसकी गर्दन काट कर हत्या कर दी।
 

8 of 12
मृतक के परिजनों को सांत्वना देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह किसान मिंटू की खेती का हिस्सेदार जम्मल नलकूप पर पहुंचा तो ब्रजपाल मृत पड़ा मिला। उसने ग्रामीणों को सूचना दी। हत्या की सूचना मिलने पर ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र अम्बावत घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 

9 of 12
खोजबीन करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी पाकर एसपी क्राइम आलोक शर्मा व सीओ भोपा ने डॉग स्क्वॉयड टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

10 of 12
मौके से बरामद फावड़ा जिससे किसान की हत्या की गई। - फोटो : अमर उजाला
हत्यारे ने जिस फावड़े से किसान की हत्या की उसे मौके पर ही छोड़ दिया। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। खून से सना यह फावड़ा सबूत के तौर पर पुलिस की मदद कर सकता है।  

 

11 of 12
विलाप करती किसान के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
किसान ब्रजपाल की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ। पत्नी कुडिया, बेटी रीना, रविता आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

12 of 12
आसपास के लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतक के बेटे रीनू ने ककरौली थाने पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें