फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ लिफ्ट हादसा: एक मजदूर की मौत, ठेकेदार पर आरोप-नहीं दिए सुरक्षा उपकरण, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

Thu, 09 Apr 2026 07:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल में लिफ्ट हादसे में मजदूर कर्ण की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर सड़क जाम कर दी। परिजनों ने ठेकेदार पर सुरक्षा उपकरण न देने का आरोप लगाया और कार्रवाई व मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
1 of 6
निर्माणाधीन अस्पताल में लिफ्ट गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के दौराला क्षेत्र के सकौती में निर्माणाधीन अस्पताल में हुए लिफ्ट हादसे में जान गंवाने वाले युवक कर्ण की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने मोर्चरी पर हंगामा किया और बाद में सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: Meerut: निर्माणाधीन अस्पताल में बड़ा हादसा, तीसरी मंजिल से गिरी लिफ्ट, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन

2 of 6
निर्माणाधीन अस्पताल में लिफ्ट गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला

बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
बताया गया कि 20 वर्षीय कर्ण अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और पिता के साथ घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

मृतक के चाचा सोनू ने बताया कि कर्ण के परिवार में उसका छोटा भाई शेखर और बहनें कुमकुम व खुशी हैं। पिता अनिल मजदूरी करते हैं, जबकि मां पूनम गृहिणी हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन

3 of 6
घायल युवक अंकित - फोटो : अमर उजाला

ठेकेदार पर बिना सुरक्षा उपकरण भेजने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि कर्ण पिछले करीब एक वर्ष से ठेकेदार सोनू के पास काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि मजदूरों को काम के दौरान किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। बिना सुरक्षा इंतजामों के ही ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था, जिसके चलते यह गंभीर हादसा हुआ।

4 of 6
निर्माणाधीन अस्पताल में लिफ्ट गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला

गुस्साए परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने मोर्चरी पर हंगामा किया और बाद में सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

5 of 6
निर्माणाधीन अस्पताल में लिफ्ट गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला

परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था सोनू
चाचा सोनू ने बताया कि कर्ण मेहनती और जिम्मेदार युवक था, जो परिवार के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में आ गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निर्माणाधीन अस्पताल में लिफ्ट गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सूचना पर मेडिकल और नौचंदी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें