नकली किताबों का गोदाम
- फोटो : अमर उजाला
नकली किताबों का भंडाफोड़ हुए पांच दिन बीत गए हैं। इस मामले में थाना परतापुर पर 22 अगस्त को भाजपा नेता संजीव और सचिन गुप्ता, विकास त्यागी और नफीस समेत आठ आरोपियों को नामजद किया गया था।
इनमें पुलिस ने शिवम, राहुल, आकाश, सुनील को ही गिरफ्तार किया जबकि मुख्य आरोपी चाचा भतीजा संजीव और सचिन को गिरफ्तार करने का प्रयास नहीं किया। दोनों आरोपी अपने बचाव में लगातार पैरवी कर रहे हैं। कई पुलिसकर्मी उनके संपर्क में हैं। व्हाट्सएप कॉल के जरिए दोनों आरोपी अपने परिचितों से बात भी कर रहे हैं।