फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में ढेर: ग्राम प्रधान कविता को बर्बाद करने की ठान चुका था शूटर संजीव पकौड़ी, ऐसे बना कुख्यात

Sun, 20 Oct 2019 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
घायल बदमाश को अस्पताल लाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में डेढ़ लाख का इनामी संजीव पकौड़ी शनिवार रात सरूरपुर स्थित कक्केपुर के जंगल में मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार संजीव प्रधान कविता की हत्या करने के लिए शनिवार को तीन साथियों के साथ गांव में पहुंचा था। उसने कविता पर गोलियां चला दीं।

कविता के सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की तो संजीव साथियों के साथ बाइक से जंगल की तरफ भाग निकला। संजीव पर सरूरपुर थाना मेरठ से एक लाख, बागपत के छपरौली थाने से दोहरे हत्याकांड में 25 हजार, भोजपुर गाजियाबाद से 25 हजार का इनाम था। आगे जानें आखिर कैसे उसने जरायम की दुनिया में रखा कदम और बन गया कुख्यात बदमाश: -
विज्ञापन

2 of 7
मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश संजीव पकौड़ी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरूरपुर खुर्द निवासी संजीव पकौड़ी ने ऊधम सिंह से दोस्ती कर जरायम की दुनिया में कदम रखने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2010 में पंचायत चुनाव में ही संजीव और उसके भाई संजय का अपने ही गांव के नीटू उर्फ रमेश से विवाद हो गया था। जिसके बाद संजीव ने ऐलान किया था कि एक दिन वह नीटू और उसकी पत्नी कविता के पूरे परिवार को तबाह कर देगा। सरूरपुर खुर्द की गांव प्रधान कविता के साथ हुआ भी यही कि उसका सब कुछ ही बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

3 of 7
मुठभेड़ के बाद अस्पताल में मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार संजीव पकौड़ी का करनावल निवासी ऊधम सिंह के यहां आना जाना था। ऊधम का नाम लेकर ही संजीव ने नीटू को धमकी दी थी। बाद में ऊधम सिंह और योगेश भदौड़ा के बीच गैंगवार शुरू हुई।

31 अक्तूबर 2011 को कुख्यात ऊधम सिंह ने भदौड़ा गांव में एक कार्यक्रम में योगेश भदौड़ा के भाई प्रमोद भदौड़ा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद ऊधम सिंह जेल चला गया। लेकिन नीटू उर्फ रमेश ने समझा कि शायद अब संजीव पकौड़ी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।

4 of 7
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
21 नवंबर 2012 को सरधना में गांव प्रधान कविता के पति नीटू उर्फ रमेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने कुख्यात संजीव पकौड़ी और उसके भाई संजय की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।

लेकिन संजीव मोबाइल का प्रयोग न करने के कारण पुलिस की पकड़ में नहीं आया। नीटू उर्फ रमेश की हत्या में भाई परविंदर गवाह और वादी था। जिसको कई बार धमकी दी गई कि यदि हत्या में समझौता नहीं किया तो अंजाम ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
पति के हत्या के बाद कविता ने अपने देवर परविंदर से शादी कर ली। साल 2015 में चुनाव में कविता गांव की प्रधान बन गईं। एक सुरक्षाकर्मी कविता को दिया गया। 25 मई 2017 को उसके बाद संजीव पकौड़ी और उसके भाई संजय ने परविंदर की भी गांव में दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।

इस वारदात के बाद सरूरपुर खुर्द में बखेड़े के बाद कई दिन तक पीएसी तैनात रही। अपने दूसरे पति को खोने के बाद कविता को लगातार धमकी मिल रहीं थी। दो साल पहले एसटीएफ ने संजीव के दूसरे भाई संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो जेल में बंद है।

 
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग होते ही क्राइम ब्रांच ने की घेराबंदी
सरूरपुर में प्रधान कविता के घर पर जैसे ही फायरिंग की सूचना फ्लैश हुई तो उस समय एसओ सरूरपुर सतीश कुमार गश्त पर थे। जिसके बाद सीओ सरधना पंकज सिंह ने भी फोर्स लगाई। सरूरपुर पुलिस से मुठभेड़ में जब कुख्यात संजीव के सीने में गोली लगी तो क्राइम ब्रांच पहुंच गई। लेकिन क्राइम ब्रांच से पहले ही सरूरपुर पुलिस ने कुख्यात को ढेर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि चारों बदमाश कविता की हत्या करने के लिए 2 दिन पहले भी गांव में आए थे। ग्राम प्रधान कविता का कहना है कि सुरक्षाकर्मी ने ऐन वक्त पर बदमाशों को देख लिया। गोली चलते ही उन्होंने जवाबी फायरिंग की। संजीव पकौड़ी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था जबकि अन्य तीन बदमाशों के चेहरे खुले थे। गांव में जाग होने के बाद वह फायरिंग करते हुए भाग निकले।

एसएसपी अजय साहनी के अनुसार संजीव उर्फ पकौड़ी पर मेरठ, गाजियाबाद और बागपत में लूट, हत्या के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें