दाल समेटते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग के साथ मिलकर सड़क पर बिखरी दाल को समेटना शुरू कर दिया। वहीं अन्य पुलिसकर्मी डंडा लेकर खड़े हो गए और एक तरफ से ट्रैफिक चालू कराया। वहीं इंस्पेक्टर रामफल सिंह भी इस दौरान ड्यूटी पर थे, उन्होंने खुद सड़क पर बिखरी दाल समेटी और बुजुर्ग की पोटली में भरवाई।