फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर पहली बार गले मिलने से कतराए लोग, सूनी रहीं ईदगाह-मस्जिदें, बदला बधाई देने का सलीका

Mon, 25 May 2020 10:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
बागपत में ईदगाह सूनी पड़ी ईदगाह - फोटो : amar ujala
सोमवार को पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है लेकिन इस बार ईद हर साल आने वाली ईद से कुछ अलग है। वजह कोरोना महामारी और इससे बचाव के लिए लागू किया गया लाॅकडाउन। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने की मनाही है।

ईदगाह और मस्जिदें सूनी नजर आ रही हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जाहिर है लोग घरों में नमाज अदा कर रहे हैं और ऑनलाइन एक-दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं। आगे तस्वीरों में देखें पश्चिमी यूपी में कैसे मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर का त्योहार :-
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ में ईदगाह पर नमाज अदा नहीं हुई - फोटो : amar ujala
मेरठ में सोमवार और गुरुवार को सुपर लाॅकडाउन लागू रहता है। आज ईद के मौके पर संपूर्ण लाॅकडाउन है। ऐसे में कोविड-19 प्रोटोकाॅल का उल्लंघन न हो इसके लिए पुलिस और आरएएफ सुबह से ही शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में तैनात की गई है।

शहर के ईदगाह व घंटाघर चौराहे पर रंगोली बनाकर ईद की शुभकामनाएं दी गईं। कोई भी व्यक्ति नमाज के लिए ईदगाह नहीं गया। शाही जामा मस्जिद में शहर काजी ने चार लोगों के साथ ईद की नमाज अदा की।
विज्ञापन

3 of 7
Eid amid Lockdown Meerut - फोटो : amar ujala
हापुड़ अड्डा, बेगमपुल भूमिया का पुल जैसे अति संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर एसएसपी अजय कुमार साहनी ने जायजा लिया। वहीं अधिकारियों का काफिला भी शहर में निरीक्षण के लिए निकला है। उधर, आरएएफ को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है ताकि लाॅकडाउन का पूर्णता से पालन हो सके। 

4 of 7
घंटाघर पर रंगोली बनाकर दी ईद की शुभकामना - फोटो : amar ujala
मेरठ देहात क्षेत्र में भी ईदगाहें सूनी पड़ी रहीं। किसी भी स्थान पर ईद की नमाज ईदगाह में नहीं पढ़ी गई। मवाना में ईद के मद्देनजर पुलिस अधिकारी सुबह से ही गश्त पर रहे। यहां भी गलियां, बाजार सभी जगह सन्नाटा छाया रहा। 





 
विज्ञापन

5 of 7
सूनी पड़ी ईदगाह - फोटो : amar ujala
हस्तिनापुर क्षेत्र के कई गांव में पुलिस तैनात की गई है। लगातार प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र में लोगों को लॉकडाउन व कोविड-19 प्रोटोकाॅल में रहकर ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की। नियमों के तहत क्षेत्र में लाॅकडाउन का पालन करते हुए लोग घरों में ही शांतिपूर्वक तरीके से ईद का त्यौहार मना रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सड़कों पर पसरा है सन्नाटा - फोटो : amar ujala
कोरोना काल में सोशल मीडिया पर ईद की बधाई देने का अंदाज भी जुदा हो गया है। यहां तक कि ऐसा पहली बार है जब लोग एक-दूसरे से ईद पर गले नहीं मिल रहे।

लोगों का सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी है लेकिन संदेशों और जोक्स के माध्यम से लोग कोरोना से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ देहात में सूनी पड़ी ईदगाह - फोटो : amar ujala
मेरठ के शायर इरशाद बेताब ने फेसबुक और व्हाट्सएप से ईद की बधाई दी, जिसमें ईद मुबारक के साथ मास्क लगाने का संदेश दिया। इस तरह के संदेश लोगों को खास पसंद आ रहे हैं।

इरशाद बेताब ने बताया कि जीवन में पहली बार ऐसी ईद देखी है जिसमें गले भी मिला नहीं जा सकता और एक-दूसरे के घर जाने की भी मनाही है। लोगों को इसका दुख जरूर है लेकिन कोरोना महामारी के दौरान बचाव में ही सुरक्षा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें