बकरीद और सावन माह का आखिरी सोमवार एक ही दिन पड़ने पर पश्चिमी यूपी में जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान जहां शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई वहीं बकरीद की नमाज के लिए अकीदतमंदों ने विभिन्न जिलों में ईदगाहों पर नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सांप्रदायिक सौहार्द का ये नजारा मन मोह लेने वाला है। देखें ये तस्वीरें: -
विज्ञापन
2 of 6
शिव का जलाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
ईद उल जुहा के त्योहार पर अकीदतमंदों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। पश्चिमी यूपी के अलग-अलग इबादतगाहों पर लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज के दौरान लोगों ने देश और कौम की तरक्की व अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन
3 of 6
भगवान शिव का जलाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ ईद की नमाज तो दूसरी तरफ शिवालयों में शिव को जलाभिषेक लोगों ने किया। अलग अलग स्थानो पर सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।
4 of 6
शिव का जलाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में औघड़नाथ मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने सावन के आखिरी सोमवार को शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
5 of 6
भगवान शिव का जलाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में पुरा महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की सुबह से ही लाइनें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फल व पुष्प चढ़ाकर शिव की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया।
बिजनौर, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर समेत सभी जगह सुबह से ही मंदिरों में घंटे और शंख की ध्वनि की गूंज सुनाई देती रही वहीं मस्जिदें अजान की आवाज से गूंजती रही और इबादतगाहों पर नमाज अदा की गई।