ईद-उल-फितर के त्योहार पर कैमरे में कैद हुई ये तस्वीरें इतिहास में हमशा दर्ज रहेंगी। देश में लॉकडाउन के चलते मुस्लिम समाज के लोगों ने भाईचारे के साथ घरों में ही नमाज अदा की। पश्चिमी यूपी के इन छह जिलों मेंसोमवार कोदिन भर मस्जिदों पर पुलिस का पहरा रहा, अगली स्लाइडों में देखिए कुछ खास तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 16
शहर में तैनात रही फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कोरोना का खौफ ईद पर नजर आया। इसके चलते पुलिस प्रशासन को भी लोगों को संपूर्ण लॉकडाउन का पालन कराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। हालांकि हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां कर रखी थीं। खौफ के चलते लोगों ने नियमों का पालन किया। सभी ने घरों में नमाज अदा की और परिवार के लोगों के साथ खुशी से ईद मनाई।
विज्ञापन
3 of 16
एडीजी और आईजी ने लिया व्यवस्था का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी, आईजी, एसएसपी रहे सड़क पर
ईद पर संपूर्ण लॉकडाउन को देखते हुए एडीजी मेरठ जोन, आईजी रेंज और एसएसपी दिनभर सड़क पर मौजूद रहे। उन्होंने बार- बार शहर का जायजा लिया। इस दौरान कहीं से भी कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली। अधिकांश लोगों ने संपूर्ण लॉकडाउन का पालन किया।
4 of 16
ईद 2020
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी और भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में नमाज पढ़ी। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने मुल्क में अमन चैन के अलावा कोरोना के खात्मे के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन
5 of 16
घरों में पढ़ी नमाज
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह सात से आठ बजे के बीच ईद की नमाज घरों में ही पढ़ी गई। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए लोगों ने हाथ मिलाने व गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने के बजाए सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से जानकारी दी। नमाज के समय ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात रहा। लोगों को अधिकतर समय घरों में ही रहने के लिए कहा गया। इस बार ईद पर ईदगाह सूने पड़े रहे। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, सीओ सिटी ओमपाल सिंह, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन
6 of 16
मस्जिदों के बाहर तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में लॉकडाउन के बीच ईद का त्योहार बहुत ही सादगी के साथ मनाया गया। मुस्लिमों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों पर ही ईद की नमाज अदा की। मुल्क की तरक्की और कोरोना वायरस से दुनिया को निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
7 of 16
मस्जिदों के बाहर तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ईद पर प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रही। ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। कोई नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद पर गया भी तो पुलिसकर्मियों ने उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया।
8 of 16
ईद 2020
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन के चलते ईद-उल-फितर की नमाज सोमवार को घरों में ही अदा की गई। ईद पर न तो कोई गले मिला और न ही किसी ने हाथ मिलाया। जो मिला उसे दूर से ही ईद की मुबारकबाद दी गई। मोबाइल फोन के अलावा सोशल मीडिया से ईद की बधाई दी गई। एहतियातन शहर में कई स्थानों पर चेक प्वाइंट्स बनाकर ईदगाह तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस सुरक्षा की गई। डीएम-एसएसपी दस बजे तक शहर में गश्त पर रहे।
9 of 16
जहां नमाज के लिए जुटती भीड़ वहां आज रहा खाली
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में ही मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर सोमवार को बड़ी सादगी के साथ मनाया गया। ईद की नमाज भी मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अदा की। इससे पहले, नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन व मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा लगातार लोगों से ईद की नमाज घरों में ही अदा करने की अपील की जा रही थी। सोमवार को इसका असर भी दिखा। मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी सादगी के साथ ईद मनाई।
10 of 16
धर्मस्थल पर तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उधर, नमाजियों को ईदगाह तक पहुंचने से रोकने के लिए एहतियातन शहर में विभिन्न स्थानों पर चेक प्वाइंट्स बनाकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सभी थानेदार और चौकी प्रभारी भी सुबह से ही नमाज को लेकर क्षेत्र में गश्त पर रहे। वहीं, ईद को लेकर नगरपालिका द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई।
11 of 16
ईद पर सभी ने घरों में नमाज अदा की
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में ऐसा पहली बार हुआ है, जब ईद पर ईदगाहों में नमाज अदा नहीं हुई। इसके तहत 500 साल में पहली बार बेहट का ईदगाह और 171 वर्ष में शहर का ईदगाह बंद रहा। लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज अदा की।
12 of 16
मस्जिदों के बाहर तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अंबाला रोड स्थित ईदगाह में पहली बार 1857 में ईद की नमाज अदा हुई थी। उसके बाद से यह क्रम लगातार चलता रहा है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण सोमवार को ईद पर ईदगाह बंद रहा। जिले के सबसे बड़े इस ईदगाह में एक समय में 75-80 हजार लोग नमाज अदा करते थे और इतने ही लोग ईदगाह के चारों तरफ की सड़कों पर होते थे।
13 of 16
ईद 2020
- फोटो : amar ujala
इसी तरह बेहट का ईदगाह 500 साल में पहली बार बंद रहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में रहकर ही ईद की नमाज अदा की। बेहट के ईदगाह की इंतजामिया कमेटी के जनरल सेक्रेटरी व अधिवक्ता मोहम्मद अहमद काजमी ने बताया कि बेहट कस्बे का इतिहास करीब 500 साल पुराना है। पहली बार ऐसा हुआ है, जब बेहट के ईदगाह में ईद की नमाज नहीं हुई और सन्नाटा पसरा रहा। इस तरह जिले भर के छोटे-छोटे ईदगाह भी बंद रहे और बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही।
14 of 16
ईद पर धर्मस्थल पर ताला लगा रहा
- फोटो : अमर उजाला
शामली में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद पर्व सादगी के साथ में मनाया गया। डीएम और एसपी ने हॉटस्पॉट क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्था देखी। कस्बे की ईदगाह सूनी रही और बाजार ओर धर्मस्थलों के पास पुलिस तैनात थी। लोगों ने अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा की और कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी। मिठाइयों की दुकान खुली जरूर थी, लेकिन ग्राहक कम ही नजर आए।
15 of 16
मस्जिदों के बाहर तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद में शाही इमाम मुफ्ती ताहिर ने दो तीन लोगों के साथ ही ईद की नमाज अदा कर देश को कोरोना से मुक्ति के लिए अल्लाह से दुआ की। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में सेंवई बनाई और मिठाई से परहेज किया। मिठाई की दुकानें खाली नजर आई। सुबह 10 बजे डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सुरक्षा का जायजा लिया। ईदगाह के पास लगने वाला मेला भी नजर नहीं आया। कस्बे के चौराहों पर सन्नाटा था। पुलिस और पीएसी नजर आ रही थी।
मस्जिदों के बाहर तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कैराना में एसडीएम देवेंद्र सिंह और सीओ प्रदीप सिंह बेगमपुरा बाजार में गश्त कर रहे थे। इस दौरान ट्राई रिक्शा पर एक मुस्लिम दिव्यांग मिला तो तुरंत एसडीएम ने दिव्यांग को मास्क देने के साथ ही बाजार से मिठाई और कपडे़ भी मंगाकर दिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें