फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सौ मीटर पर थाना और मेडिकल में सरेआम अराजकता, बेल्ट-हॉकी से जमकर पीटा डॉक्टर, देखें तस्वीरें

Sat, 11 Aug 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
सीएमएस डॉ. अजित चौधरी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को जमकर अराजकता हुई। कर्मचारियों ने डॉक्टरों पर हमला बोल दिया। सीएमएस डॉ. अजित चौधरी को घेरकर बेल्ट, पंच और हॉकी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चलाई गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में तूल पकड़ता देख आरआरएफ बुलाकर कैंपस में तैनात करनी पड़ी। दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है।  तस्वीरों में देखें आखिर ये कैसा सिस्टम है:-

 
विज्ञापन

मीटिंग में किसी बात पर हुआ विवाद

2 of 9
सीएमएस डॉ. अजित चौधरी के साथ हाथापाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर ढाई बजे का समय था। मेडिकल कैंपस में पर्चा काउंटर के सामने राजकीय मेडिकल कॉलेज कर्मचारी महासंघ और मेडिकल कॉलेज कर्मचारी एसोसिएशन पदाधिकारियों की मीटिंग चल रही थी। कर्मचारी भाजपा की बैठक में आने वाले चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन से मिलने को लेकर मंथन कर रहे थे। तभी किसी बात को लेकर मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन त्यागी और राजकीय कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। बात गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई।

 
विज्ञापन

मीटिंग के लिए पहुंचे थे डॉक्टर

3 of 9
सीएमएस डॉ. अजित चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक विपिन त्यागी गुट ने सीएमएस डॉ. अजित चौधरी के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू की। इसकी जानकारी पर डॉ. अजित समेत पांच डॉक्टर कर्मचारियों की मीटिंग में पहुंचे। डॉक्टरों ने नारेबाजी का विरोध किया तो विपिन त्यागी व उसके साथ कर्मचारियों ने डॉक्टरों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जैसे-तैसे कर मामला शांत हुआ। डॉक्टर वहां से चले गए। 

निहत्थे सीएमएस के कपड़े तक फाड़ दिये

4 of 9
मेडिकल में मारपीट करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
करीब 15 मिनट बाद डॉ. अजित अकेले मेडिकल थाने की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कर्मचारियों ने डॉ. अजित को घेर लिया। बेल्ट, पंच और हॉकी-डंडों से कर्मचारियों ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। निहत्थे सीएमएस के कपड़े फाड़ दिये गये। डॉक्टर पर हमले की सूचना पर यूनिवर्सिटी के छात्र पहुंच गए थे। उन्हें भी कर्मचारियों ने पीटा। जैसे-तैसे कर डॉ. अजित ने कर्मचारियों से छूटकर अपनी जान बचाई। डॉ. अजित को कई जगह चोट आईं हैं। हमले की जानकारी लगने पर मेडिकल के डॉक्टर भी वहां पहुंचे। तब तक कर्मचारी वहां से जा चुके थे।  
विज्ञापन

100 मीटर पर थाना और सरेआम अराजकता

5 of 9
मेडिकल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को सरेआम हुई अराजकता की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज में कानून व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। मेडिकल कॉलेज परिसर में ही घटना स्थल से सौ मीटर की दूरी पर थाना है, उसके बाद भी आधा घंटे तक अराजकता का माहौल रहा। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के अनुसार मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों व कर्मचारियों में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात भी सामने आ रही हैं। दोनों ओर से शिकायत आई हैं। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। 

 
विज्ञापन

पहले भी होता रहा है विवाद

6 of 9
डॉक्टर से हाथापाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज में कभी मरीज और तीमारदारों में भिड़ंत होती रही हैं तो कभी जूनियर डॉक्टर बखेड़ा करते हैं। पिछले दस साल से डॉक्टरों और कर्मचारी में गुटबाजी चल रही है। दोनों पक्ष कई बार आमने सामने आ गए। 2013 में नर्स ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया तो मेडिकल कॉलेज से लेकर कलक्ट्रेट तक 15 दिन तक धरना प्रदर्शन चला।
विज्ञापन

दो गुटों में हुआ था विवाद

7 of 9
अजित चौधरी के समर्थकों को दौड़ाते विपिन त्यागी के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कर्मचारी नेता विपिन त्यागी गुट और रविशंकर गुट के बीच विवाद हुआ तो विपिन त्यागी पक्ष के लोगों ने सीएमएस अजित चौधरी पर हमला बोल दिया। यूपी 100 की गाड़ी ही सूचना के दस मिनट बाद पहुंची। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि 2013 में कर्मचारी नेता विपिन त्यागी को छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

एक घंटे में पहुंचे सीओ

8 of 9
मेडिकल में डॉक्टर से होती मार पिटाई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को पहले से पता था कि शुक्रवार को 150 कर्मचारी पहले से मीटिंग कर रहे हैं, जिनमें दो गुट बने हुए हैं। लेकिन पुलिस ने कोई सतर्कता नहीं बरती। एसओ मेडिकल की ड्यूटी सुभारती में लगी थी। सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज को मौके पर पहुंचने में एक घंटा लग गया। ऐसे में डॉक्टरों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
 
विज्ञापन

डॉ. अजित चौधरी मिलने पंहुचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री

9 of 9
इलाज कराते डॉ. अजित चौधरी - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन न मेडिकल पहुंचकर डॉ. अजित चौधरी के हाल-चाल लिए और इस संबंध में उचित कार्रवाई कराने की बात कही। उधर डाॅ अजित को नाक में फ्रैक्चर हुआ है तथा उनके पेट में आंतों में खून जमा हो गया है। उनका इलाज चल रहा है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें