फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुर्दांत अपराधियों से संबंध..गवाहों की कांपती थी रूह, 750 करोड़ के लिए विनय का कत्ल!; कहानी सुपारी किलर की

Sun, 28 Dec 2025 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी के जरायम की दुनिया के एक खौफनाक अध्याय का शनिवार को अंत हो गया। बचपन में गुंडागर्दी और फिर सुपारी लेकर हत्या करने वाले गैंगस्टर विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऋषिकेश एम्स में भर्ती विनय त्यागी ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 20
vinay tyagi attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कुख्यात अपराधी विनय त्यागी हत्याकांड की गुत्थी 750 करोड़ रुपये की संदिग्ध रकम में उलझती नजर आ रही है। पुलिस के अनुसार ठेकेदार सुभाष त्यागी और डॉ. प्रमोद त्यागी से जुड़े लेनदेन इस पूरे मामले की अहम माने जा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद के चलते साजिश की परतें और गहरी हो गई हैं। जांच एजेंसियां वित्तीय रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ में जुटी हैं। 

बता दें कि ईडी से बचने के लिए यह रकम ठेकेदार सुभाष त्यागी ने डॉ. प्रमोद त्यागी के पास रखी थी। यह बात विनय त्यागी की बहन ने मीडिया से बताई थी। चर्चा है कि रकम के साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे।
विज्ञापन

2 of 20
गैंगस्टर विनय त्यागी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बचपन में गुंडागर्दी की, फिर सुपारी किलर बन गया
पश्चिमी यूपी के जरायम की दुनिया के एक खौफनाक अध्याय का शनिवार को अंत हो गया। बचपन में गुंडागर्दी और फिर सुपारी लेकर हत्या करने वाले गैंगस्टर विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऋषिकेश एम्स में भर्ती विनय त्यागी ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 20
गैंगस्टर विनय त्यागी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनय त्यागी पर 59 संगीन अपराध के मामले दर्ज थे। उसकी मौत के साथ ही पश्चिम यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में वर्षों से फैला अपराध का एक बड़ा नेटवर्क खत्म हो गया। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के खाईखेड़ी गांव निवासी विनय त्यागी के पिता सेवाराम त्यागी मेरठ स्थित एलएलआरएम (सरदार वल्लभभाई पटेल) मेडिकल कॉलेज में प्रमुख अधीक्षक कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात रहे। 
 

4 of 20
पुलिस हिरासत में गैंगस्टर विनय त्यागी पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी वजह से विनय का बचपन मेडिकल कॉलेज परिसर में बीता। लगभग 40 वर्ष पहले पिता ने उसका दाखिला कैंट क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में कराया लेकिन यहीं से उसकी जिंदगी की दिशा बदल गई। इस दौरान ही उसका पहली बार झगड़ा हुआ था। इसके बाद गलत संगत में पड़कर उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। 
 
विज्ञापन

5 of 20
पुलिस हिरासत में गैंगस्टर विनय त्यागी पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिलहाल विनय त्यागी अपने परिवार के साथ मेरठ में जागृति विहार में रहता था। चार बहनों के इकलौते भाई विनय त्यागी को माता-पिता ने बेहद लाड़-प्यार से पाला था। बड़ा होने के बाद विनय के लिए धमकाना, रंगदारी और सुपारी लेकर हत्या करना सामान्य सी बात हो गई थी।
विज्ञापन

6 of 20
पुलिस हिरासत में गैंगस्टर विनय त्यागी पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुख्यात अपराधियों से रहा संपर्क
विनय त्यागी के संबंध पश्चिम यूपी के कई दुर्दांत अपराधियों से बताए जाते रहे हैं। पुलिस के अनुसार उसका संपर्क सुशील मूंछ, बदन सिंह बद्दो जैसे शातिर अपराधियों से भी रहा। डॉ. प्रमोद त्यागी और सुभाष त्यागी से उसकी अदावत को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। हालांकि इन संबंधों को लेकर कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 
 
विज्ञापन

7 of 20
Vinay tyagi attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विनय त्यागी की बहन ने ही ये खुलासा किया था कि 750 करोड़ के लिए ठेकेदार सुभाष त्यागी यहां पर ईडी का छापा लगना था। ईडी से बचने के लिए नगदी और जेवरात ठेकेदार सुभाष त्यागी ने डॉ. प्रमोद त्यागी के घर पर पहुंचा दिए। यह बात विनय को भी मालूम थी। विनय पर हमला कराने का आरोप सुभाष त्यागी पर लगाया है।

8 of 20
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब
अकूत संपत्ति लेकिन परिवार से दूरी
अपराध की दुनिया में रहते हुए विनय त्यागी ने अकूत संपत्ति अर्जित की लेकिन उसके कृत्यों से आहत माता-पिता ने उससे दूरी बना ली थी। 86 वर्षीय पिता सेवाराम त्यागी वर्तमान में अपनी एक बेटी के साथ रहते हैं। विनय की मां की दो साल पहले मौत हो गई।

9 of 20
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब
बताया जाता है मेरठ के माछरा निवासी विनय त्यागी की पत्नी निशी त्यागी दो बार पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख रहीं। विनय खुद ने भी सहारनपुर की देवबंद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

10 of 20
एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी के बाहर बैठे मृतक विनय त्यागी के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डबल मर्डर समेत कई संगीन मामले
वर्ष 2021 में ब्रह्मपुरी निवासी प्रवीण शर्मा समेत दो लोगों की हत्या के मामले में विनय त्यागी नामजद आरोपी था। प्रवीण शर्मा भी शातिर अपराधी था और उसने वर्ष 2013 में ब्रह्मपुरी में तीन युवकों की हत्या कर दी थी। प्रवीण से बदला लेने के लिए विनय को सुपारी दी थी। इसका मुकदमा दर्ज ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज हैं। 

11 of 20
गैंगस्टर विनय त्यागी के अंतिम यात्रा के दौरान विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा मुजफ्फरनगर जिले में 1996 में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में दो हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। देहरादून में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी उस पर मुकदमा दर्ज था। हाल ही में चोरी और धोखाधड़ी के मामलों में वह जेल में बंद था।
 

12 of 20
गैंगस्टर विनय त्यागी के अंतिम यात्रा से पहले गली के बाहर तैनात पुलिस व मौके पर मौजूद सीओ सिविल लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गवाहों की रूह कांपती थी
जमानत अर्जी का विरोध करते हुए सरकारी वकील ने अदालत को बताया था कि त्यागी का खौफ इतना था कि कोई उसके खिलाफ मुंह खोलने को तैयार नहीं होता था। केस डायरी में दर्ज एक गवाह डॉ. प्रमोद त्यागी के बयान के मुताबिक, विनय इतना खतरनाक था कि वह लोगों की हत्या कर उनकी बॉडी गायब कर देता था।
 

13 of 20
गैंगस्टर विनय त्यागी के अंतिम यात्रा से पहले गली के बाहर तैनात पुलिस व मौके पर मौजूद सीओ सिविल लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गवाहों ने डर जताया था कि यदि वह जेल से बाहर आया तो उन्हें जान से मार देगा, हालांकि त्यागी के वकील ने तर्क दिया था कि उनका मुवक्किल अन्य मामलों में जमानत ले चुका है, इसलिए उसे गैंगस्टर केस में भी रिहा किया जाए। यह भी दलील दी थी कि 57 में से 12 मामलों में अदालत उसे दोषमुक्त करार दे चुकी है।

14 of 20
एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी के बाहर बैठे विनय त्यागी के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश एम्स में भर्ती मेरठ के गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत
लक्सर में पुलिस की अभिरक्षा में हमलावरों की गोली से घायल हुए पश्चिमी यूपी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में मौत हो गई। उसे बुधवार को एम्स में भर्ती किया गया था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम 7:30 बजे शव मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-दो में विनय के घर पहुंचा।
 

15 of 20
हापुड़ के बृजघाट पर विनय त्यागी के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद परिजन व पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगभग एक घंटे तक शव को घर पर रखा गया, इसके बाद परिजन शव लेकर हापुड़ के ब्रजघाट चले गए। इस दौरान विनय के परिवार व उसके करीबियों ने मीडिया से दूरी बनाकर रखी। घर पर पहुंचे विनय के दोनों बेटे मुंह ढककर घर आए। देर शाम तक विनय के घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहा।

16 of 20
जागृति विहार सेक्टर एक में रात 8:30 गैंगस्टर विनय त्यागी के अंतिम यात्रा के दौरान कंधा देते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम के समय सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी तीन थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान गैंगस्टर के घर के पास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। खुफिया विभाग भी पूरे दिन मुस्तैद रहा।

17 of 20
गैंंगस्टर विनय त्यागी पर हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब
ये था पूरा मामला
बता दें कि बुधवार को रुड़की कारागार से पेशी के लिए एसीजेएम कोर्ट लक्सर ले जाने के दौरान विनय त्यागी पर दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। विनय त्यागी को तीन गोली लगी थीं। गोली लगने के बाद उसे 24 दिसंबर की रात को एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था। विभिन्न जांचों के बाद ऑपरेशन कर उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।

18 of 20
जागृति विहार सेक्टर 1 में अंतिम यात्रा से पहले पिता की मौत के बाद घर जाते विनीत त्यागी के बेटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार सुबह करीब 7:35 बजे उसने दम तोड़ दिया। विनय त्यागी की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ लक्सर नताशा सिंह पुलिस बल के साथ एम्स पहुंच गईं। नताशा सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शाम करीब चार बजे शव को परिजनों को सौंप दिया गया था। करीब एक घंटा शव घर पर रखने के बाद परिवार के लोगों ने बृजघाट पर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

19 of 20
जागृति विहार सेक्टर एक में रात 8:30 गैंगस्टर विनय त्यागी के अंतिम यात्रा के दौरान कंधा देते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया में भी छाया रहा त्यागी
मौत के बाद विनय त्यागी सोशल मीडिया में छाया रहा। कुछ यूजर्स ने मामले में पुलिस पर सवाल उठाए तो कुछ पुलिस के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। कई ने हमले के स्थान और पुलिस के गोली न चलाने पर भी पोस्ट कीं। 
विज्ञापन

20 of 20
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब
हत्या में बदलेगा जानलेवा हमले का मामला
एम्स ऋषिकेश में हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की मौत के बाद पुलिस लक्सर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धाराएं शामिल करने की तैयारी कर रही है। 24 दिसंबर को नगर में फ्लाईओवर पर हुए शूटआउट के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें