फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अफसरों के निशाने पर विक्की राठी, मुठभेड़ में ढेर हुए कुख्यात रोहित से था खास कनेक्शन

Fri, 19 Jul 2019 01:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुपारी किलर रोहित सांडू समेत उसके चार साथियों को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद अब पिलौना, फलावदा (मेरठ) निवासी विक्की राठी उर्फ अनिरुद्ध पुलिस की हिट लिस्ट में है। माना जा रहा है कि रोहित गैंग को विक्की राठी से ही आर्थिक मदद मिलती थी।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर, खतौली व मुजफ्फरनगर में कई स्वीट्स शॉप के संचालक विक्की राठी उर्फ अनिरुद्ध करीब दो साल पूर्व तब अचानक चर्चाओं में आया था, जब मंसूरपुर में हाईवे पर थाने से चंद कदमों की दूरी पर माफिया सरगना सुशील मूंछ के करीबी यशपाल राठी को गोलियों से भून दिया गया था। उक्त हत्याकांड में रोहित का हाथ होने की बात सामने आई थी, जिसने मुजफ्फरनगर जेल में रहते हुए अपने गुर्गों से राठी की दुस्साहसिक हत्या कराई थी।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं विक्की राठी को यशपाल राठी हत्याकांड में रोहित के साथ ही 120-बी का मुजरिम बनाया गया था, जिसमें विक्की राठी जेल गया था। कुछ समय पूर्व वह जमानत पर बाहर आ गया है। सूत्रों के अनुसार यशपाल राठी की हत्या के बाद से विक्की राठी ही रोहित गैंग को आर्थिक मदद कर रहा था, जिसकी भनक जनपद पुलिस को लग गई। ऐसे में रोहित गैंग के खात्मे के बाद अब जनपद पुलिस की हिटलिस्ट में विक्की राठी आ गया है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द पुलिस इस संबंध में बड़ा खुलासा कर सकती है।

4 of 5
रोहित उर्फ सांडू - फोटो : अमर उजाला
रोहित के फरार होने के साथ ही सक्रिय हो गए थे मूंछ के गुर्गे
सुपारी किलर रोहित को सुशील मूंछ को ठिकाने लगाने के लिए मोटी सुपारी दी गई थी, जिसकी भनक माफिया सरगना को लग गई थी। इसके बाद जैसे ही रोहित सांडू को अभिरक्षा से फरार कराया गया, मूंछ के गुर्गे भी सक्रिय हो गए। शातिरों की साजिश को विफल करने के लिए अंदरखाने खाकी को फरार रोहित सांडू व उसके साथियों की जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिसके बाद खाकी के लिए सुपारी किलर व उसके साथियों को खत्म करना बेहद आसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस
इन्होंने कहा...
एसपी सिटी सतपाल आंतिल का कहना है कि यशपाल राठी की हत्या के बाद विक्की राठी व रोहित सांडू करीब आए थे। रोहित उर्फ सांडू व उसके तीन साथियों की मुठभेड़ में मौत व उसे अभिरक्षा से फरार कराने वाले छह लोगों को जेल भेजने के बाद अब विक्की राठी ही पूरे प्रकरण में फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उसे भी धर दबोचा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें