फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मैनेजर और पत्नी की मौत का मामला, बेटे ने किया ये बड़ा खुलासा, आर्मी से हुए थे रिटायर

Fri, 18 Sep 2020 08:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में होटल मैनेजर और उनकी पत्नी की मौत के मामले में बेटे ने बड़ा खुलासा किया है। मैनेजर का बेटा नवीन गाजियाबाद से सदर बाजार थाने पहुंचा। उसने बताया कि गलत व्यवहार और बढ़ते कर्ज के चलते पिता ने यह कदम उठाया। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 6
होटल मैनेजर और पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद 2017 में सुमन से शादी कर ली थी। इस कारण नवीन की मां बच्चों के साथ गाजियाबाद रहने लगी। मैनेजर अरविंद मूल रूप से आजमगढ़ निवासी थे। पुलिस से सूचना पाकर नवीन गुरुवार रात करीब 11:30 बजे मेरठ पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 6
होटल मैनेजर और पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, उन्होंने बताया कि पिता सेना में सूबेदार से रिटायर्ड थे। उन्होंने मानसिक संतुलन ठीक न होने के चलते 2017 में भी खुदकुशी का प्रयास किया था। इसके बाद सेना ने सेवानिवृत्त कर दिया। 

4 of 6
होटल मैनेजर और पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
नवीन के अनुसार, पिता ने आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर कई ट्रैफिक सिपाहियों से पैसा लिया था। बाद में परिजनों ने ईशापुरम का मकान बेचकर कर्ज उतारा। 
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अरविंद दूसरी शादी कर फाजलपुर में रहने लगा। वहीं पुलिस के अनुसार, नवीन ने पिता और सौतेली मां सुमन की पहचान की। वह दोनों के शव ले जाने को तैयार है। लेकिन सौतेली बहन को ले जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
होटल मैनेजर और उसकी पत्नी का शव कमरे में मिला है। बच्ची की जान बच गई है। गुरुवार देर रात गाजियाबाद से आए होटल मैनेजर के बेटे ने दोनों शवों की पहचान की है। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें