जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि कार में शराब की बोतल, नमकीन, सोडा, गिलास आदि मिले हैं, जिसकी जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। वहीं मौके पर मृतक के भाई फाजिल ने कहा कि उसके भाई की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन मुरसलीन का शव लेकर शाम करीब पांच बजे आवास पर आ गए।