फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की लाश के इतने टुकड़े देख कांप गई लोगों की रूह, वीभत्स था नजारा, देखिए तस्वीरें

Tue, 27 Oct 2020 05:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की हत्या कर शव के करीब 17 टुकड़े कर दिए गए। जिसने भी यह नजारा देखा उसकी रूह कांप गई। आगे जानिए पूरा अपडेट- 
विज्ञापन

2 of 6
महिला हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में फतेल्लाहपुर क्षेत्र में कब्रिस्तान के पीछे वीभत्स नजारा देखने को मिला। यहां कूड़े के ढेर में बोरे में पड़े मानव अवशेषों को कुत्ते नोंच रहे थे। एक महिला ने यह देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही बोरा खोला तो लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई। यह खौफनाक नजारा देख हर कोई दहशत में आ गया। 
विज्ञापन

3 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
बताया गया कि बोरे में महिला के शरीर के टुकड़े कटे पड़े थे। महिला के शरीर को बड़ी ही निर्दयता से काटा गया था। शव करीब 17 टुकड़ों में बंटा था। लेकिन सिर नहीं मिला। पुलिस के अनुसार किसी करीबी ने इस हैवानियत को अंजाम दिया है। देर रात तक शव की शनाख्त नहीं हुई थी। 

4 of 6
महिला हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार कब्रिस्तान के दूसरी तरफ शमशान घाट है जो परतापुर थाना क्षेत्र के बजौट गांव का है। बजौट निवासी शाहीन ने कूड़े के ढेर में कुत्तों को मानव अवशेष नोंचते देखा था। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची लिसाड़ी गेट और परतापुर थाने की पुलिस ने महिला के अवशेषों को बोरे से निकलवाया, जोकि नग्न अवस्था में था। उसकी गर्दन से ऊपर का हिस्सा गायब था। पहचान पूरी तरह से मिटाने के लिए इन अवशेषों को जलाने का प्रयास भी किया गया। मौके पर लिसाड़ी गेट और बजौट गांव के लोग काफी संख्या में पहुंच गए। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

5 of 6
महिला हत्याकांड - फोटो : amar ujala
फिर थानों का सीमा विवाद
लिसाड़ी गेट और परतापुर थाना पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का बताया तब जाकर विवाद निपटा। सीओ कोतवाली का कहना है कि महिला की शनाख्त होने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा। महिला को मारने वाला उसका करीबी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संवेदनहीन हुई पुलिस, मामला टरकाने की कोशिश
बोरे में महिला का शरीर टुकड़ों में पड़ा था। लेकिन पुलिस ऐसे मौके पर भी संवेदनहीन हो गई। मामला टरकाने के लिए कब्र से शव निकालने की बात कह दी। लेकिन जब लोगों ने शरीर के इतने टुकड़े होने पर सवाल उठाया तो पुलिसकर्मी चुप हो गए और इसे हत्या का मामला बताकर कार्रवाई करनी शुरू की। लोगों ने कहा कि एक तरफ तो महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति जैसे तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, ऐसे मामलों में पुलिस का महिलाओं के प्रति नजरिया सवालिया निशान खड़ा करता है। एक महिला के साथ इस कदर हैवानियत की गई। उसकी निर्ममता से हत्या की गई। लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें