फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मुलाकात, फिर कई बड़ी वारदात, अब मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर ने खोला पूरा राज

Mon, 22 Jun 2020 03:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

  • बदमाशों से एक पिस्टल, दो तमंचे, बाइक और 86 हजार रुपये बरामद
  • जलालाबाद में कपिल की हत्या का खुलासा किया
  • हरिद्वार में भी युवक की हत्या कर दो लाख रुपये लूटे थे
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों बदमाशों ने आठ दिन पहले हरिद्वार में युवक की हत्या कर दो लाख रुपये की लूट की थी। इनमें शामिल दो बदमाशों ने 10 दिन पहले जलालाबाद में दवा-बीज कंपनी के प्रतिनिधि की बाइक भिड़ने को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर हत्या की थी। हिस्ट्रीशीटर ने खोला पूरा राज, आगे पढ़िए-
विज्ञापन

2 of 6
एसपी विनीत जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
रविवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शनिवार देर रात थानाभवन पुलिस द्वारा जलालाबाद चौकी क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर तीन युवकों को रुकने का इशारा किया, तो वे बाइक को तेजी से लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

3 of 6
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रजबहे की पटरी खानपुर पुलिया पर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 32 बोर की देशी पिस्टल, तमंचे, कारतूस, बिना नंबर की बाइक और 86 हजार रुपये बरामद हुए।

4 of 6
एसपी विनीत जायसवाल शामली - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का नाम मोहसिन निवासी गांव कुल्हैड़ी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर है। उसके साथ पकड़े गए अन्य बदमाशों के नाम रोहित निवासी गादरहेड़ी थाना सरसावा जनपद सहारनपुर और सालिम निवासी गांव कुल्हैड़ी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर है। रोहित के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर आदि के करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं। मोहसिन हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लूट, हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि डीआईजी सहारनपुर ने पुलिस टीम को 25 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

5 of 6
बाइक बरामद - फोटो : अमर उजाला
जेल में हुई थी रोहित, मोहसिन की मुलाकात
एसपी ने बताया कि रोहित और मोहसिन की मुलाकात सहारनपुर जेल में हुई थी। मोहसिन पांच जून को ही जेल से छूटकर बाहर आया था। इसके बाद मोहसिन ने रोहित के साथ मिलकर उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र में लूट करने की योजना बनाई थी। 11 जून को जलालाबाद में कपिल की हत्या के बाद बाइक से वे भगवानपुर में स्थित रोहित की रिश्तेदारी में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये सब हुआ बरामद - फोटो : अमर उजाला
13 जून को भगवानपुर में युवक की हत्या कर लूटे थे दो लाख
एसपी ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ में जिला हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र में युवक की हत्या कर दो लाख रुपये की घटना का खुलासा हुआ है। 13 जून को रोहित, मोहसिन और सालिम ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मिनी बैंक का पैसा लेकर जा रहे युवक की हत्या कर दो लाख रुपये लूट लिए थे। थाना भगवानपुर में लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। भगवानपुर पुलिस को भी मौके से सीसीटीवी फुटेज मिले थे। उनकी भी जांच की गई थी। थाना भगवानपुर में लूटे गए दो लाख रुपये में से गिरफ्तार बदमाशों के पास से 86 हजार रुपये बरामद हुए है। एसपी ने बताया कि बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना जिला हरिद्वार पुलिस को दी गई। हरिद्वार जिले की पुलिस भी थानाभवन पहुंचकर बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें