फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक अजय के परिवार की वो आखिरी रात... खौफनाक है चार कत्ल की ये कहानी, तस्वीरें

Fri, 03 Jan 2020 02:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 9
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि मशहूर गायक अजय पाठक और उसके परिवार के लिए साल 2019 आखिरी होगा। वहीं बृहस्पतिवार दिन में जैसे ही आस-पास के लोगों को पता चला कि गायक अजय, उसकी पत्नी स्नेह और बेटी वसुंधरा की हत्या कर दी गई और बेटा भागवत गायब है तो इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। अगली स्लाइडों में पढ़िए उस आखिरी रात की खौफनाक कहानी-
विज्ञापन

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

2 of 9
परिजनों को समझाते एसपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी हिमांशु उस रात को अपने गुरुजी (अजय) के घर ही सोया था। उसने अपने गुरु के घर पर खाना खाया और फिर गुरु के पैर दबाए। इस दौरान उसने अपने गुरु समेत परिवार के चार सदस्यों का कत्ल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने चारों के शवों को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया, लेकिन वह अपने मिशन में फेल हो गया।
विज्ञापन

60 हजार रुपये बनी वजह

3 of 9
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक अजय पाठक पर हिमांशु के 60 हजार रुपये चाहिए थे मांगने पर वो उसे बेइज्जत करते थे। वारदात वाली रात भी यही हुआ इसी से आहत होकर उसने पूरे परिवार को मौत के घात उतार दिया।

पुलिस के सामने भोला बनता रहा हत्यारोपी 

4 of 9
हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी हिमांशु पुलिस गिरफ्त में आने के बाद खुद को भोला साबित करता दिखाई दिया। मीडिया के सामने पेश करने पर वह बोला कि मैंने तो गुरुजी से अपने रुपये मांगे थे, उन्हें बताया था कि कर्जा है। बैंक वाले परेशान कर रहे हैं। रात भी उनसे अपने रुपये मांगे लेकिन उन्होंने भला बुरा कहा और रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन

5 of 9
लाल घेरे में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी हिमांशु ने अफसोस जाहिर कर कहा कि उसके रुपये नहीं दिए और डांट दिया, अपशब्द कहे। उसने बहुत अपमानित महसूस किया। उसके बाद कमरे से नीचे आ गया। उसे पता नहीं क्या हुआ। उसे अब खुद भरोसा नहीं हो रहा है कि उसने ये क्या कर दिया है। पूछने पर बताया कि उसने घर में ही रखी तलवार और चाकू उठाकर पाठक परिवार पर वार किया था।
विज्ञापन

दिन निकलने पर आवाजाही देख बदला इरादा 

6 of 9
घटना की जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी के अनुसार आरोपी हिमांशु ने अजय की कार को मकान के बाहर लगाकर पहली मंजिल से भागवत और वसुंधरा का शव नीचे घसीटते हुए उतारा। भागवत का शव कार की डिक्की में डाल दिया लेकिन वसुंधरा का शव भारी होने की वजह से वह उठा नहीं सका। तब तक दिन निकल चुका था और काफी रोशनी हो गई थी। गली में आवाजाही देख उसने वसुंधरा का शव वापस कमरे में रख दिया और उस पर रजाई डाल दी। इसके बाद वह भागवत का शव लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

7 of 9
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने किया खुलासा
पानीपत में पकड़े गए हिमांशु को कब्जे में लेकर एसपी ने ये खुलासा किया है। इससे पूर्व मंगलवार देर रात पानीपत टोल प्लाजा के पास पानीपत पुलिस ने हिमांशु को अजय पाठक की कार में आग लगाते हुए हिमांशु को पकड़कर कार की डिक्की से अजय के बेटे भागवत का शव बरामद किया था।

पुलिस ने कोर्ट से मांगा पांच दिन का रिमांड

8 of 9
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली में पाठक परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी हिमांशु का पांच दिन का रिमांड मांगा है। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

9 of 9
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि रिमांड स्वीकृत होने पर हत्यारोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें