फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, अब नहीं थम रहे परिजनों के आंसू

Sat, 12 Jan 2019 05:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटा ड्यूटी पर तैनात था और एक दिन पहले ही परिवार के सभी सदस्यों से ठीक-ठाक बात हुई थी। 21 जनवरी को सिपाही अंकुर की शादी होनी थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि बसने से पहले ही अंकुर का घर उजड़ जाएगा। बेटे की हत्या की खबर सुनते ही मां बेहोश हो गई और पिता कुछ समझ नहीं पाए कि आखिर यह क्या हो गया। आगे देखिए कुछ खास तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
गांव मंगलौरा निवासी यूपी पुलिस के सिपाही अंकुर चौधरी की गोली लगने से मौत होने की खबर मिलते ही घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दस दिन बाद उसकी शादी होनी थी। कार्ड भी बंटने लगे थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक है।
विज्ञापन

3 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
चौसाना क्षेत्र के गांव मंगलौरा निवासी अंकुर चौधरी (26) पुत्र राजकुमार का 2015 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर चयन हुआ था। उनकी ट्रेनिंग फिरोजाबाद पुलिस अकादमी में हुई थी। वर्तमान में जिला मेरठ के फलावदा कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात थे।

4 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार सुबह परिजनों को अंकुर की मौत की खबर पहुंची तो गहरा सदमा लगा। माता-पिता, भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और ग्रामीण सूचना के बाद मेरठ के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि अंकुर की 21 जनवरी को शादी होनी थी। उनकी हसनपुर बारात जानी थी। तीन दिन बाद 14 जनवरी से एक माह के लिए उन्हें छुट्टी आना था। घर में शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी। घर और घेर में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था। शादी की खुशियां एक झटके में ही मातम में बदल गई। शादी के कार्ड छप चुके थे और रिश्तेदारी, परिचितों व मित्रों को बांटने भी शुरू हो गए थे। अंकुर की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। ग्रामीणों, परिजनों, रिश्तेदारों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
Ankur murder case
अंकुर के बाद दो छोटे भाई-बहन रह गए
अंकुर तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। उनके जाने के बाद घर में दो छोटे भाई-बहन रह गए हैं। बहन रीना (23) ग्रेजुएशन में अंतिम में वर्ष है और उससे छोटा भाई अनुज (22) ने शामली के एक कॉलेज से बीए की है। वह भी पुलिस में भर्ती होने के लिए कोचिंग कर रहा है। दोनों बहन-भाइयों के साथ मां पुष्पा देवी और पिता राजकुमार का हाल बेहाल है। उन्हें तो यकीन नहीं हो रहा कि अंकुर उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर इस दुनिया से चला गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन अंकुर उन्हें इस तरह छोड़कर इतनी दूर चला जाएगा कि फिर कभी वापस लौटकर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ankur murder case
पिता ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
मृतक सिपाही के पिता राजकुमार ने रोते हुए कहा कि अंकुर की हत्या हुई है। इस हत्याकांड के पीछे साजिश होने की आशंका जताते हुए उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की। अंकुर चार दिन पहले घर आया था। उसने अपनी शादी के कार्ड देखकर कहा था कि पिताजी पूरे गांव में अपने सभी परिचितों को शादी के कार्ड देना। रोज-रोज शादी के कार्यक्रम नहीं होते। छोटे भाई अनुज ने कहा कि उनका भाई बड़ा ही मिलनसार और खुश मिजाज था। उनके साथ कोई बड़ी साजिश रची गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें