फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर सजना था सेहरा, लेकिन 10 दिन पहले बुझ गया घर का चिराग, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

Sat, 12 Jan 2019 12:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जिस घर में आने वाली 21 जनवरी को सिपाही अंकुर चौधरी के घर शहनाई बजनी थी, शुक्रवार को वहां मातम पसर गया। बेटे अंकुर की मौत का पता चलते ही मां बेहोश हो गई। पिता को भी समझ नहीं आया कि आखिर क्या हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिवार में चीख पुकार मची तो गांव के लोगों की भीड़ घर पर जमा होने लगी। मां को यकीन नहीं हो रहा था कि उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। वहीं, मोर्चरी पर परिजन दहाड़ें मारकर रोते रहे।
विज्ञापन

3 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शामली में झिंझाना के मंगलौरा गांव निवासी राजकुमार चौधरी किसान हैं। उनका बड़ा बेटा अंकुर चौधरी साल 2015 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ तो परिजन बहुत खुश थे। अंकुर का छोटा भाई अनुज बीए करने के साथ यूपी पुलिस में कांस्टेबल के लिए भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। एक अविवाहित बहन है।

4 of 9
अंकुर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अंकुर की शादी 21 जनवरी को होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। जिस युवती से अंकुर का रिश्ता हुआ, वह एमए की पढ़ाई कर रही है और फुगाना थाना क्षेत्र की रहने वाली है। अंकुर की शादी के कार्ड बंट गये थे।
विज्ञापन

5 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं गुरुवार रात अंकुर ने अपनी मां पुष्पा से फोन पर बात की थी। यही कहा था कि मम्मी परेशान मत होना। शादी के लिए एक माह की छुट्टी हो गई हैं। 15 जनवरी को समय से ही घर आ जाऊंगा। छोटे भाई अनुज और बहन से भी बात की।
विज्ञापन

6 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
‘अंकुर के साथ हो गया हादसा’
अंकुर के मामा पुष्पेंद्र चौधरी ने मोर्चरी पर बिलखते हुए बताया कि सगाई और शादी एक ही दिन की थी, इसलिए मंढा 20 जनवरी का था। शुक्रवार सुबह घर में खुशी का माहौल था। तभी फलावदा थाने से कॉल आई कि अंकुर के साथ हादसा हो गया है। अंकुर के पिता को यकीन नहीं हुआ। इतने में परिजनों से कहा गया कि वह जल्दी से मेरठ आ जाएं।
विज्ञापन

7 of 9
Ankur murder case
परिजनों ने पूछा तो यही बताया गया कि अंकुर की मौत हो चुकी है। बेटे की मौत का जब मां पुष्पा को पता चला तो वह बेहोश होकर गिर गई। अन्य परिजन भी रोने लगे। यकीन नहीं हुआ कि अचानक क्या हो गया। भाई की मौत का पता चलते ही बहन भी बेहोश हो गई और शाम तक हालत बिगड़ी रही।

8 of 9
Ankur murder case
शव से लिपटकर रोये परिजन
उधर, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी पहुंच गए। एंबुलेंस में अंकुर का शव देखकर परिजन बिलखने लगे। अंकुर के मामा और अन्य परिजन शव से लिपटकर रोने लगे, वहीं ग्रामीणों के भी आंसू छलक गए।
विज्ञापन

9 of 9
Ankur murder case
मंगेतर बेहोश, परिजन बिलखते रहे
शुक्रवार दोपहर अंकुर के पिता और मामा ने अंकुर की मंगेतर के घर इस दुखद घटना की सूचना दी तो वहां भी मातम पसर गया। युवती के माता-पिता और परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल था। युवती के परिजन और रिश्तेदार भी मोर्चरी पर पहुंच गये। कहा कि उन्होंने शादी के लिए सारी तैयारियां कर ली थीं। शादी में देने के लिए वैगनआर कार भी खरीद ली थी। अंकुर की अपनी मंगेतर से बृहस्पतिवार रात फोन पर बात हुई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें