फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने बेखौफ हैं बदमाश, स्कूल संचालक की बेरहमी से हत्या, देखें घटनास्थल की तस्वीरें

Sat, 16 Nov 2019 08:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बदमाश कितने बेखौफ है। इस बात का अंदाजा इसी घटना से लगाया जा सकता है। यहां बदमाशों ने एक स्कूल संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद नकदी व जेवर लूटकर फरार हो गए। आगे तस्वीरों के साथ पूरी घटना के बारे में जानिए-
विज्ञापन

2 of 9
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टीपीनगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी गगन विहार में शुक्रवार आधी रात हथियारबंद बदमाशों ने डकैती के दौरान स्कूल संचालक की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस स्कूल संचालक के करीबियों में कातिलों को ढूंढ रही है।
विज्ञापन

3 of 9
मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार टीपीनगर थानाक्षेत्र के गगन विहार कॉलोनी में अजय मलिक उर्फ बिट्टू (62) अपने घर में ही कमलेश पब्लिक स्कूल के नाम से किड्स स्कूल चलाते थे। स्कूल की ऊपरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है।

यह भी पढ़ें: मां ने प्रेमी संग रची साजिश, फिर बेटे को दी दर्दनाक मौत, अनैतिक संबंधों का करता था विरोध

4 of 9
घटना की जानकारी लगने पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
अजय की पत्नी रचना के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 1:45 बजे तीन बदमाश ताला तोड़कर घर में अंदर घुस गए। बदमाशों ने अजय के बेडरूम में रखी सेफ खोली तो अजय की आंख खुल गई। अजय ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन

5 of 9
घटना की जानकारी देते अजय के पिता - फोटो : अमर उजाला
अजय के पिता सेंसर पाल के मुताबिक शोर सुनकर अजय के कमरे में पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी चाकू से हमला किया। बदमाश सेफ में रखे जेवर और नकदी लूटकर बाहर खड़ी बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ-मुजफ्फरनगर के बाद शामली में अधिवक्ता की हत्या, पति का शव देख बिलख पड़ी पत्नी, मचा कोहराम
विज्ञापन

6 of 9
घटना की जानकारी लगने पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद घायल पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह और सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक जांच टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले

7 of 9
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर गगन विहार व आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एक फुटेज में एक बाइक पर तीन बदमाश जाते दिखाई दिए। बताया गया कि इस वारदात में 5-6 बदमाश शामिल थे। इनमें तीन बदमाश मकान में घुसे, जबकि दो-तीन बदमाश घर के बाहर थे।

विधायक के स्कूल में रहे थे शिक्षक

8 of 9
मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
अजय मलिक सिवालखास क्षेत्र से भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई के स्कूल से शिक्षक रिटायर्ड हुए थे। उसके बाद गगन विहार में स्कूल खोला था। परिवार के लोगों ने किसी से कोई दुश्मनी न होना बताया। बदमाश कितना सामान ले गए, अभी परिजन इसे नहीं बता सके।
विज्ञापन

किसी नजदीकी की तलाश

9 of 9
मामले की जानकारी देते एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
रात में दरवाजा बंद था। अंदर से ताला भी लगा होना बताया गया। ताला तोड़ा नहीं, खोला गया है। इसे ऐसा प्रतीत होता है कि वारदात में कोई नजदीकी हो सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांचकर रही है। - डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें