फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गया पूजा के कत्ल का राज, आरोपी पति ने किए कई बड़े खुलासे, देखें तस्वीरें

Tue, 28 May 2019 03:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के पॉश गंगानगर स्थित पनाश अपार्टमेंट के फ्लैट में सोमवार को महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को कचहरी से गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात के अनुसार आरोपी पति ने व्यक्तिगत कारणों के चलते पत्नी की हत्या करना कबूला है। 

पत्नी के हत्यारोपी पति जसवीर भाटी से पुलिस ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। पुलिस के अनुसार जसवीर ने हत्या से जुड़ी कई जानकारी दी। बताया कि वह पत्नी की हत्या कर शव कंबल में लपेटकर ले जाना चाहता था। जिसे नहर में फेंकने की प्लानिंग थी। लेकिन अकेला होने के चलते शव को उठा नहीं पाया। जिसके बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गया था। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 6
कमरे में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी जसवीर ने बताया कि वह पत्नी को मारने की छह माह से प्लानिंग बना रहा था। कई बार उसको अलग जगह मारने की कोशिश की। लेकिन वह बच गई। 
विज्ञापन

3 of 6
जसबीर भाटी की पत्नी पूजा भाटी - फोटो : अमर उजाला
वहीं बीते शुक्रवार रात दोनों ने होटल से मंगाकर खाना खाया था। सुबह दोनों में अवैध संबंधों को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कंबल में लपेटा। लेकिन उसको उठा नहीं पाया। उसके बाद वह वहां से फरार हो गया।

4 of 6
इस बिल्डिंग में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
परिवार से दूर किया 
पुलिस के मुताबिक जसवीर ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। यह भी कहा कि उसने मुझे परिवार से भी दूर कर दिया था। पिता अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं। उसने पिता से मिलने की बात कहीं, जिस पर वह गाली-गलौज करने लगी। उसने साफ कहा कि परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं करना। इसको लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

5 of 6
इस बिल्डिंग में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद पिता से मिला 
पुलिस ने बताया है कि जसवीर हत्या करने के बाद अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मिला था। लेकिन वहां उसने पत्नी के मारने की कोई बात नहीं बताई। उसके बाद जसवीर अपने गांव में गया। गांव के कुछ लोगों से मिलने के बाद वह लौट आया। सोमवार को जसवीर कचहरी में आया। कई अधिवक्ताओं से मुलाकात भी की। बताया गया कि जसवीर कई-कई दिनों में अपने अधिवक्ता के पास आता था। उसके दो भाई हैं। गांव की जमीन भी जसवीर बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कमरे में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सात साल के साथ का दुखद अंत
जसवीर की मुलाकात सात साल पहले पूजा से हुई थी। दोनों एक कॉलेज में मिले थे। शादी के दो साल बाद दोनों के संबंधों में दरार आनी शुरू हुई। जसवीर शराब पीने लगा और अपने गांव की जमीन बेचनी शुरू कर दी। एक साल से जसवीर व पूजा किराये पर फ्लैट लेकर गंगानगर में रहने लगे। लेकिन दोनों में शक मौत की तरफ खींचता चला गया। जिसका नतीजा हुआ कि पूजा को जान गंवानी पड़ी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें