फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: खूनी 'खेल' में सिपाही की तलाश, पत्नी-साला भी फरार, खौफनाक है कत्ल की ये कहानी

Tue, 21 May 2019 09:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 9
यूपी पुलिस और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली जनपद में हुई एक व्यापारी की हत्या मामले में पांच ऐसे नाम सामने आए है, जिसके बारे में जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान है। इनमें मृतक व्यापारी की पत्नी-साला और एक यूपी पुलिस का सिपाही शामिल हैं। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शामली शहर के माजरा रोड पर सोमवार को पेस्टीसाइड व्यापारी अमित बालियान की हत्या कर दी गई थी। हत्या में नामजद विजय उर्फ फौजी यूपी पुलिस का सिपाही है। वर्तमान में वह मेरठ पुलिस लाइन में तैनात है और वह 19 मई को हुए लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए मऊ जिले में गया था। मतदान के दो दिन बाद तक भी सिपाही ने अभी पुलिस लाइन में वापसी की आमद दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

3 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं शामली पुलिस ने मेरठ पुलिस लाइन के आरआई को सिपाही के नामजद होने की रिपोर्ट भेजी है। साथ ही सिपाही की तलाश में शामली पुलिस की टीम मेरठ गई हुई है।

4 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी की बीच बाजार में हुई हत्या के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

5 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, परिजनों ने व्यापारी की पत्नी और साले समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक अमित बालियान (30) गांव काकड़ा, थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे और शहर के माजरा रोड पर किसान सेवा केंद्र के नाम से पेस्टीसाइड की दुकान करते थे।
विज्ञापन

6 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हत्या के पीछे पत्नी से विवाद और कोर्ट में चल रही मुकदमेबाजी को वजह बताया जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब सवा बजे वह अपने भाई सुनीत के साथ पेस्टीसाइड की दुकान पर बैठे थे, तभी उनकी पत्नी पूजा, साला सुमित उर्फ जोन, विजय उर्फ फौजी निवासी गांव मालेंडी थाना गढ़ीपुख्ता और दो अज्ञात लोग दुकान पर पहुंचे। उनका अमित से कोर्ट में चल रही मुकदमे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक ने अमित की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

7 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही कोतवाली और आदर्श मंडी थाना पुलिस, एसपी अजय कुमार, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी अशोक कुमार ने भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई सुनीत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश की जा रही है।

8 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित
व्यापारी अमित बालियान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देशन में पुलिस की चार टीमें लगी है। इनमें कोतवाली के साथ थाना आदर्श मंडी, थाना गढ़ीपुख्ता और स्वाट टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

9 of 9
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या में नामजद मृतक का साला सुमित उर्फ जोन के मोबाइल की लोकेशन शामली की मिली है। आरोपियों की तलाश मे दबिश दी जा रही है। फिलहाल अभी तक कोई आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। कोतवाल का कहना है कि सिपाही और मृतक की पत्नी समेत सभी आरोपियों की तलाश करने के साथ हत्या में संलिप्तता की भी गहनता से जांच चल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें