मेरठ उपद्रव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नहीं समझे लोग, बढ़ती गई भीड़
पीएफआई ने मेरठ में मुस्लिम बहुल इलाके में 18 लोगों को इस कदर उकसाया हुआ था, जोकि भीड़ को पीछे नहीं हटने दे रहे थे। सरकार के फैसले और पुलिस की कार्रवाई का डर उनके जेहन से निकाला गया था। इन 18 लोगों ने आम लोगों को भड़काया कि तुम अपने हक के लिये लड़ रहे हो, यह कोई गलत काम नहीं है। लोग समझ नहीं पाए और उनकी भीड़ बढ़ती चली गई थी। पुलिस ने पीएफआई से जुड़े मुईद, नूरहसन, जावेद और अमजद को जेल भेजा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उन्होंने भी इसकी पुष्टि की।