फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ का बदला लेने के लिए किया था डायरेक्टर का मर्डर, हत्यारों ने कबूला जुर्म, तस्वीरें

Sat, 15 Feb 2020 08:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए डायरेक्टर की हत्या का खुलासा कर दिया है। देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 9
तीनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर गुलबीर सिंह की हत्या कॉलेज के ही नाबालिग छात्रों ने की थी। अगली स्लाइडों में जानिए हत्या का कारण-
विज्ञापन

2 of 9
प्रबन्धक गुलवीर का फाइल फोटो व घटना के बाद कॉलेज में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार ढाई माह पहले डायरेक्टर ने कॉलेज में अनुशासनहीनता के चलते एक छात्र को थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

3 of 9
तीनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एएसपी अनिल कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गुलबीर सिंह (35) की शुक्रवार को कॉलेज में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी रिपोर्ट बड़ौत के आजाद नगर निवासी कृष्णपाल ने तीन छात्रों के खिलाफ दर्ज कराई थी।

4 of 9
आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने तीनों छात्रों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर पहुंचे आईजी - फोटो : अमर उजाला
एएसपी के मुताबिक करीब ढाई माह पहले गुलबीर ने अनुशासनहीनता के चलते एक छात्र को थप्पड़ मार दिया था। तभी से युवक बदला लेने की फिराक में था।
विज्ञापन

6 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी ने गांव के ही अपने दो दोस्तों को इस साजिश में शामिल कर लिया था। तीनों शुक्रवार को कॉलेज पहुंचे और गुलबीर की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

7 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई है।

8 of 9
बागपत मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
हत्या कर अपने-अपने घर पहुंच गए
वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपने-अपने घर पहुंच गए। एक-दूसरे से संपर्क करते रहे। जैसे ही पुलिस ने एक आरोपी के घर दबिश दी तो तीनों जंगल में जाकर छिप गए। यहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

9 of 9
मामले की जानकारी देते एएसपी अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान से पढ़ाई कर लौटा आरोपी 
मुख्य आरोपी राजस्थान के पिलानी में 12वीं तक पढ़ा है। इस साल ही उसने हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बीए प्रथम वर्ष एडमिशन लिया था। गांव में वह अपने दोनों दोस्तों के साथ घूमता रहता था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें