विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात ग्राम मधुसुदनपुर निवासी सोमवीर (35 वर्ष) की सिर में भारी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के छोटे भाई अश्वनी ने सोमवीर की पत्नी सुनीता और गांव के ही रॉकी पर हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस की जांच में भी सुनीता और रॉकी के बीच अनैतिक संबंध की बात सामने आई थी। पुलिस ने सुनीता और रॉकी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सोमवीर की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।