फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: सुसाइड नोट से खुला चाची-भतीजे की मौत का बड़ा राज, पुलिस अफसर भी हैरान

Sat, 10 Apr 2021 02:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
चाची-भतीजे का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में चाची और भतीजे की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि यह हत्या नहीं आत्महत्या है। युवक गुड्डू की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में पता चला कि आज सुबह 5:15 बजे गुड्डू के मोबाइल से एक ऑडियो अपने भाई को भेजी गई थी, जिसमें उसने खुदकुशी करने की बात कही। पुलिस का कहना है कि जांच करने पर प्राथमिक दृष्टि में यह आत्महत्या का मामला है। फॉरेंसिक टीम को भी बुला कर जांच कराई गई है।
विज्ञापन

2 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
ये था मामला
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में आज सुबह साढ़े पांच बजे गुलशन पत्नी यामीन व उसके भतीजे गुड्डू उर्फ खुशनूद पुत्र अलीशेर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सूचना पुलिस को मिली थी। दोनों के शव पास के खाली पड़े धर्मवीर के प्लॉट में मिले थे। अब जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

3 of 5
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
वहीं दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई थी। इसके बाद एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली थी। 

4 of 5
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं गांव में चाची और भतीजे के प्रेम प्रसंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करने पहुंची पुलिस और चाची-भतीजे की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
इसके अलावा पुलिस ने तलाशी के दौरान 32 बोर की मैगजीन बरामद की थी। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम अभी मामले की जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें