फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे दबोचा गया शातिर बदमाश, सिर्फ आठ क्लिक में देखिए मुठभेड़ की ताजा तस्वीरें

Fri, 17 May 2019 08:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं। वहीं मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने शातिर बदमाश को कैसे गिरफ्तार किया। अगली स्लाइडों में ताजा तस्वीरों के साथ देखिए:-
विज्ञापन

2 of 8
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर किसान से हजारों रुपयों की नगदी लूट ली थी इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को चारो ओर से घेर लिया। इस बीच बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

3 of 8
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मार दी जबकि तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी गई 10 हजार रुपये की नगदी सहित बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए।

4 of 8
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने पत्रकारों को बताया कि गांव रुकनपुर निवासी वृद्ध किसान रामशरण पुत्र जयसिंह गुरुवार दोपहर को खतौली में बैंक से रुपये निकालने के लिए आया। किसान रामशरण ने ओरियंटल बैंक से एक लाख रुपये निकाले।
विज्ञापन

5 of 8
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद किसान अपने बेटे आदेश के साथ बाइक से गन्ना समिति पहुंचे। उन्होंने सात हजार रुपये की कीटनाशक दवाई खरीदी और 93 हजार रुपये लेकर वहां से चल दिए। थोड़ी दूर जाने पर बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर किसान से रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

6 of 8
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
किसान ने लूट की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने एसएसआई मनोज यादव, एसआई सुनील शर्मा, एसआई रहीश खान, एसआई प्रदीप चीमा, पमनावली पुलिस चौकी प्रभारी नरेश सहित पुलिस बल के साथ बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस टीम ने फलावदा मार्ग पर गांव ढाकपुरी मोड़ पर बाइक पर भाग रहे एक बदमाश को घेर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगते ही बदमाश बाइक सहित नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। दूसरी बाइक पर तीनों बदमाश दूसरे रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन

7 of 8
तमंचा - फोटो : अमर उजाला
वहीं सूचना मिलने पर सीओ आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से किसान से लूटी गई रकम में से 10 हजार रुपये की नगदी, किसान का आधार कार्ड, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की।
विज्ञापन

8 of 8
बरामद हुई बाइक - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के अनुुसार पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन की आदर्श कालोनी निवासी राहुल पुत्र रतन कुमार बताया है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें